केजरीवाल के विश्वास प्रस्ताव पर आज चर्चा होगी: दिल्ली CM बोले- भाजपा सरकार गिराना चाहती है, विधायकों को 25-25 करोड़ का ऑफर भी दिया

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मार्च 2023 और अगस्त 2022 में भी विश्वास प्रस्ताव पेश कर चुके हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार (16 फरवरी) को विधानसभा में तीसरी बार विश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इस पर आज सुबह (17 फरवरी) 11 बजे से चर्चा शुरू होगी। शुक्रवार को सदन में केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा उन्हें गिरफ्तार करवाकर सरकार गिराना चाहती है। उन्होंने भाजपा पर खरीद-फरोक्त का आरोप लगाते हुए कहा था कि हमारे विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया है।

पश्चिम बंगाल में ज्योतिप्रिय मल्लिक से मंत्री पद छिना: CM ममता की सलाह पर राज्यपाल का एक्शन; राशन घोटाले के आरोप में जेल में हैं

 

स्पीकर राम निवास गोयल ने विश्वास प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद गुरुवार को सदन को स्थगित कर दिया था। उन्होंने कहा था कि शनिवार को इस विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। केजरीवाल ने इससे पहले मार्च 2023 और अगस्त 2022 में विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया था।

आज ही के दिन केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में भी पेश होना है। शराब घोटाले में ED ने 5 समन के बाद भी केजरीवाल के पेश नहीं होने पर कोर्ट में याचिका लगाई थी। इस पर 14 फरवरी को कोर्ट ने केजरीवाल को समन जारी करते हुए 17 फरवरी को पेश होने का निर्देश दिया था। इसके फौरन बाद ED ने केजरीवाल को छठा समन जारी किया और 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

मेरे विधायकों से कहा गया- मुझे गिरफ्तार किया जाएगा
विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करते हुए केजरीवाल ने कहा- भाजपा दिल्ली में ऑपरेशन लोटस चला रही है। हमारी पार्टी के 2 विधायकों से उन्होंने संपर्क किया और दावा किया कि केजरीवाल को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दोनों विधायकों को भाजपा के लोगों ने कहा कि AAP के 21 अन्य विधायक उनके संपर्क में हैं और पार्टी छोड़ने को तैयार हैं। उन्हें 25-25 करोड़ रुपए ऑफर किए गए हैं। हालांकि, हमने जब विधायकों से पूछताछ की तो हमें पता चला कि उन्होंने 7 विधायकों से संपर्क किया है।

भाजपा के 7 विधायक सस्पेंड
दिल्ली विधानसभा के स्पीकर ने शुक्रवार को सदन से भाजपा के 8 में से 7 विधायकों को बजट सेशन से सस्पेंड कर दिया था। इसमें नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी भी शामिल हैं। स्पीकर ने कहा कि सस्पेंड किए गए विधायकों ने एक दिन पहले गुरुवार को LG के अभिभाषण को रोकने की कोशिश की थी। वे चाहते थे कि केजरीवाल पर जुबानी हमला किया जाए। आज विश्वास प्रस्ताव के दौरान भाजपा के 7 विधायक सदन में मौजूद नहीं रहेंगे।

2 बार विश्वास प्रस्ताव पेश कर चुके हैं केजरीवाल…

29 मार्च 2023: CM बोले- भाजपा विधायकों को खरीदना चाहती है

दिल्ली के CM केजरीवाल ने 29 मार्च 2023 को दिल्ली की विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इस दौरान विपक्ष के सभी 8 विधायकों ने वॉकआउट किया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा था- देश में दो लोगों को छोड़कर सब डरे हुए हैं। जिस दिन मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे, उस दिन भारत भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा। BJP हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश में है।

क्या किसान आंदोलन के दौरान बांटी गई मुफ्त शराब: लोग बोले अन्नदाता अपने आंदोलन की खुराक लेते हुए; जानिए सच्चाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *