कुलदीप के गढ़ में कांग्रेस की आजादी गौरव पदयात्रा: सांसद दीपेंद्र बोले- आदमपुर को बड़ा फैसला करना है, हरियाणा आपको देख रहा

 

 

हरियाणा के हिसार जिले के हलके आदमपुर के कांग्रेसी विधायक कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के बाद अब कांग्रेस ने कुलदीप को घेरने पर तैयारी शुरू कर दी है। इसी के चलते ही राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिसार के आदमपुर के बालसमंद से बांडाहेड़ी तक आजादी गौरव पदयात्रा का नेतृत्व किया। इस पदयात्रा में उसके साथ पूर्व मंत्री संपत सिंह और पूर्व मंत्री जयप्रकाश भी शामिल रहे।

आपसी सहमति से निपटेंगे मामले: आज लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, गांवों में लगने वाली पंचायतों की तर्ज पर होगा न्याय

संसद में किसान का अपमान होते देखा

दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि हिंदुस्तान की 75 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। आज देश के समक्ष बड़ी चुनौतियां है। आजादी गौरव यात्रा पूरे हरियाणा में निकाली जा रही है। आदमपुर में इसका महत्व भी है। राजनीति ने करवट लिया है। आदमपुर की ओर पूरा देश और हरियाणा देख रहा है। आदमपुर को बड़ा फैसला करना है, क्योंकि उप चुनाव आने वाला है।

भाजपा किसान की आदमनी दोगुनी करनी की बात कर रही थी। आमदनी बचाने के लिए 750 किसानों को जान गंवानी पड़ी। 750 परिवार आदमपुर की ओर देख रहे हैं। देश की सबसे बड़ी पंचायत में किसान का अपमान होते हुए देखा है। हरियाणा में सबसे बड़ी बेरोजगारी है। पूरा हरियाणा आपकी ओर देखेगा। भाजपा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

विराट कोहली समर्थित हाइपरिस हाइपरवोल्ट गो 2 लॉन्च: कीमत, उपलब्धता और विशेषताएं

हार गया सारा मंत्रिमंडल

दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि आदमपुर से रास्ता निकलता है। राज्यसभा चुनाव, राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के चुनाव में जो पार्टियां एक दूसरे का विरोध करती हैं, परंतु भाजपा का उम्मीदवार आने पर वोट करते हैं। जजपा, इनेलो, वोट घेरने की बात आती है तो भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। भाजपा का 75 पार का नारा था, कांग्रेस और भाजपा में 3900 वोट का फर्क पाया। भाजपा को बहुमत नहीं मिला, सारा मंत्रिमंडल हार गया।

जजपा का ताला नकली था

रोहतक से मनीष ग्रोवर, सोनीपत से कविता जैन, ओमप्रकाश धनखड़, सुभाष बराला, कैप्टन अभिमन्यु, रामबिलास, कृष्ण पंवार हार गए। दीपेंद्र ने कहा कि ये कैसी पार्टी, हमें वोट दो हम यमुना पार करवा देंगे, अब सत्ता का सुख भोग रहे हैं, लाइन लगाकर भाजपा को वोट देते हैं। लोगों के साथ विश्वासघात किया। जजपा का चुनाव चिन्ह चॉबी था, लेकिन ताला नकली था। लोगों का विश्वास तोड़ा। पदयात्रा में उपस्थित लोगों ने दीपेंद्र को आश्वासन दिया कि अबकी बार 26 साल का बनवास हम काट देंगे।

करनाल में लंपी स्किन डिजीज बीमारी का बढ़ा खतरा: मिले 80 पशु संक्रिमत, पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो रही बीमारी, विभाग अर्लट

बतां दे कि कुलदीप बिश्नोई जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत कर रहे थे तो उसी समय पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा अपने बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा की दावेदारी हाईकमान के आगे रख दी। इस बात को लेकर राहुल गांधी के समक्ष ही दीपेंद्र हुड्‌डा और कुलदीप में गहमा गहमी भी हुई थी।

 

खबरें और भी हैं…

.सैमसंग के बाद, Xiaomi आज अपने नवीनतम फोल्डेबल मिक्स फोल्ड 2 का अनावरण करने के लिए तैयार है: यहाँ क्या उम्मीद है

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *