कुरुक्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर ठगी: बेटे को USA सेटल करने को बेचे 4 किल्ले; रिश्तेदार ने हड़पे 20 लाख

 

 

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में USA भेजने के नाम पर रिश्तेदार ने ही 20 लाख रुपए हड़प लिए। कई बार गुहार लगाने के बाद कुरुक्षेत्र पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि वह कई बार इस्माईलाबाद पुलिस थाना और 2 बार SP कुरुक्षेत्र को शिकायत दे चुके हैं। तीसरी बार एसपी को शिकायत देने के बाद FIR दर्ज हुई है।

अधिकांश देशों में युवाओं और बच्चों के बीच टिकटॉक YouTube से अधिक लोकप्रिय है

कुरुक्षेत्र के गांव ठसका मीराजी निवासी जरनैल सिंह पुत्र गुरचरण सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे परगट सिंह को USA भेजना चाहता था। उसके दामाद निर्मल सिंह ने गांव रत्तक जिला करनाल निवासी अपने भांजे मनजिंदर सिंह से मुलाकात कराई। मनजिंदर ने कहा था कि वह 20 लाख रुपए में परगट सिंह को USA भेज देगा। मनजिंदर ने विश्वास दिलाया था कि वह परगट को थाईलैंड, फिजी और उसके बाद टोंगा अमेरिकन समोआ भेजेगा। वहां 3 माह रहने के बाद पासपोर्ट बनवाकर अमेरिका भिजवा देगा।

4 एकड़ जमीन बेच आरोपी को दिए 20 लाख

जरनैल सिंह ने बताया कि उसका बेटा परगट सिंह थाईलैंड पहुंचा गया था। उसने अपनी 4 एकड़ जमीन बेचकर अपने दामाद निर्मल सिंह के माध्यम से 18 नवंबर 2018 को मनजिंदर को 4 लाख, 28 नवंबर 2018 को 9 लाख और 2 दिसंबर 2018 को 4 लाख रुपए दिए। इसके बाद आरोपी मनजिंदर का चाचा गुरलाल सिंह उसके घर आया और 3 लाख रुपए लेकर गया। आरोपियों ने कुल 20 लाख रुपए हड़प लिए और उसके बेटे को 15 दिसंबर 2018 को थाईलैंड से समोआ भेज दिया।

गौशाला में किया गया 2 त्रिवेणियों का रोपण

उसका बेटा अब समोआ में ही फंसा हुआ है। उसने आरोपी मनजिंदर और गुरलाल के पास फोन किया तो उन्होंने बात करना बंद कर दिया। जब वह पंचायत लेकर आरोपियों के पास गया तो उन्हें USA भेजने का आश्वासन दिया और अब धमका रहे हैं।

2 बाद SP को सौंपी शिकायत, तीसरी बार में हुई FIR

शिकायतकर्ता ने बताया कि 4 नवंबर 2021 को उसने इस्माईलाबाद पुलिस थाना में शिकायत सौंपी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद दोबारा शिकायत सौंपी। इस्माईलाबाद थाना पुलिस ने आरोपी को 7 मार्च 2022 को थाने में बुलाया, यहां अंगूठा लगवाकर मामले को टाल दिया। इसके साथ-साथ वह 2 बार SP कुरुक्षेत्र को शिकायत सौंप चुके हैं। तीसरी बार में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। आरोपी मनजिंदर विदेश भागने की फिराक में है। जनरैल सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

छोले-भटूरे की रेहडी में लगी आग… सफीदों के नागरिक अस्पताल के पास हुआ हादशा… देखिए लाइव…

 

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *