कांग्रेस की पहली लिस्ट, इसमें 39 नाम, 4 महिलाएं: केरल से सबसे ज्यादा 16 कैंडिडेट, राहुल वायनाड से लड़ेंगे

 

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों का ऐलान करते हुए महासचिव केसी वेणुगोपाल।

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट 8 मार्च को जारी कर दी। शुक्रवार शाम 7.15 बजे पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 39 कैंडिडेट्स का ऐलान किया। इस लिस्ट के मुताबिक राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वे अभी भी वहीं से सांसद हैं। राहुल के अलावा भूपेश बघेल और शशि थरूर के नाम भी लिस्ट में हैं।

 

एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने सिंघपुरा गुरूद्वारा परिसर में किया श्रमदान वर्तमान दौर में महिलाओं को स्वावलंबी होने की जरूरत: सीमा गुप्ता

 

कांग्रेस की पहली लिस्ट में 15 कैंडिडेट सामान्य (जनरल कैटेगरी), 24 उम्मीदवार एससी-एसटी,ओबीसी और माइनॉरिटी कैटेगरी से हैं। 12 उम्मीदवारों की उम्र 50 साल से कम है।

भाजपा ने 2 मार्च को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। भाजपा की सूची के 5 दिन बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट आई है।

छत्तीसगढ़: 6 में से एक पूर्व मुख्यमंत्री, 2 पूर्व मंत्री

कांग्रेस ने पहली लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री और दो पूर्व मंत्रियों को मैदान में उतारा है। शिव डहरिया और ताम्रध्वज साहू को टिकट देकर जातिगत समीकरण तो साधा ही है, साथ ही संदेश भी दिया है कि जिन बड़े विभागों को कांग्रेस के मंत्रियों ने संभाला था, उन्हें मैदान में उतारकर अब भाजपा को पटखनी देनी चाहिए।

राजेंद्र साहू को टिकट देकर भूपेश बघेल ने यह जता दिया कि टिकट वितरण में उनकी पसंद का ख्याल रखा गया है। राजेंद्र के कारण ताम्रध्वज साहू को महासमुंद शिफ्ट होना पड़ा। ज्योत्सना महंत का मुकाबला सरोज पांडेय से जरूर है, लेकिन ये चुनाव वास्तव में ज्योत्सना महंत के पति चरणदास महंत और सरोज पांडेय के बीच होगा। चरणदास महंत कांग्रेस में उस क्षेत्र के सबसे बड़े नेता हैं और सरोज पांडेय भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव।

हालांकि पिछली बार मोदी लहर में भी ज्योत्सना महंत ने चुनाव जीतकर सभी को चौंकाया था। कांग्रेस की अब 5 टिकटें एक दो दिन में ही जारी हो सकती हैं, तब छत्तीसगढ़ की 11 सीटों का गणित पता चल सकेगा।

केरल: दो सीटों पर प्रत्याशी बदले, वेणुगोपाल अलपुझा से लड़ेंगे

 

कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्रियों पर दांव लगा सकती है BJP: लिंगायत समुदाय से जुड़े जगदीश शेट्टार-बसवराज बोम्मई के नाम पर चर्चा; JDS को 3 सीटें देगी

कांग्रेस पार्टी ने पहली लिस्ट में केरल की 20 में से 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। राहुल गांधी को वायनाड और तिरुवनंतपुरम से तीन बार के सांसद शशि थरूर को चौथी बार टिकट दिया गया है। इसके अलावा पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल अलपुझा से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने 16 नामों में से 14 नामों को इस बार भी रिपीट किया है। वहीं, दो अलपुझा और त्रिशूर सीट से प्रत्याशी बदले हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 16 और गठबंधन के तीन अन्य दलों को 4 सीटें मिली थीं। भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकी, हालांकि 15% वोट जरूर हासिल किए।

मेघालय: पूर्व CM मुकुल संगमा की जगह नया चेहरा
मेघालय की दो लोकसभा सीटों पर पार्टी ने सिर्फ एक चेहरा बदला है। पार्टी ने शिलॉन्ग से विन्सेंट एच पाला को एक बार फिर मौका दिया है। विन्सेंट 2019 में जीतकर सांसद बने थे। राज्य की दूसरी सीट तुरा से पार्टी ने डॉ. मुकुल संगमा की जगह सलेंग ए संगमा को प्रत्याशी बनाया है। डॉ. मुकुल संगमा 2019 में चुनाव हार गए थे। वे राज्य के CM भी रह चुके हैं। वे 2021 में कांग्रेस के 11 विधायकों के साथ TMC में शामिल हो गए थे।

सिक्किम: पिछली बार के प्रत्याशी का टिकट कटा
सिक्किम की एक लोकसभा सीट पर पार्टी ने प्रत्याशी बदला है। पार्टी ने इस बार गोपाल क्षेत्री को टिकट दिया है। पिछली बार यहां से भरत बस्नेत को उतार था। हालांकि वे एसकेएम के इंद्र हंग सुब्बा से चुनाव हार गए थे।

नगालैंड: पिछली बार के प्रत्याशी का टिकट कटा
नगालैंड की एकमात्र सीट पर पार्टी ने एस सुपोंगमेरेन को प्रत्याशी बनाया है। 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी ने यहां से केएल चिशी को टिकट दिया था। हालांकि वे पीडीए के टोखेहो येप्थोमी से चुनाव हार गए थे।

 

आत्मा अजर, अमर, अविनाशी है: भ्राता ओमकार चंद कहा: आत्मा और परमात्मा के बीच मिलन का नाम राजयोग है

कर्नाटक: 4 प्रत्याशियों के टिकट कटे, बेंगलुरु रूरल से सुरेश फिर मैदान में

कर्नाटक में कांग्रेस ने 28 में से 7 सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए नाम घोषित कर दिए हैं। इनमें से 2019 में उतारे गए 4 प्रत्याशियों के टिकट काट दिए गए हैं। पार्टी ने बीजापुर से एचआर अलगुर को उतारा है। ये सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। हसन सीट से श्रेयस पटेल को टिकट दिया गया है। मांड्या से पार्टी ने वेंकट रामगौड़ा उर्फ स्टार चंद्रू को टिकट दिया है।

बेंगलुरु रूरल से डीके सुरेश को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वो कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के छोटे भाई हैं। वो कर्नाटक की बेंगलुरु ग्रामीण सीट से सांसद हैं। वे ही कर्नाटक से कांग्रेस के इकलौते सांसद हैं। कुछ दिन पहले ही डीके सुरेश ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि दक्षिणी राज्यों के साथ हो रहे अन्याय को ठीक नहीं किया गया तो दक्षिणी राज्य एक अलग देश की मांग करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

 

ADR बोला-राष्ट्रीय पार्टियों की 82% इनकम का सोर्स पता नहीं: कुल 1832 करोड़ अज्ञात स्रोत से आए, जिनमें 1510 करोड़ इलेक्टोरल बॉन्ड से जुटाए

 

तेलंगाना: 17 में से 4 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए, सभी नए

तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने 4 सीटों जहीराबाद, नलगोंडा, महबूबनगर और महबूबाबाद सीट पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। पार्टी ने इन चारों सीटों पर नए प्रत्याशी को टिकट दिया है। पार्टी ने नलगोंडा सीट से मौजूदा सांसद उत्तम कुमार रेड्‌डी का टिकट काट दिया है।

2019 लोकसभा में BRS को 9, कांग्रेस को 3, भाजपा को 4 और AIMIM को एक ओवैसी की हैदाराबाद सीट मिली थी। भाजपा ने पहली लिस्ट में तेलंगाना की 9 सीटों से प्रत्याशी घोषित कि हैं। जहीराबाद से पार्टी ने BRS से आए बीबी पाटिल को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने यहां से सुरेश कुमार शेटकर को उतारा है।

लक्षदीप: हमदुल्लाह पर कांग्रेस को फिर भरोसा

लक्षदीप की एकमात्र सीट प कांग्रेस ने 2019 के उम्मीदवार मोहम्मद हमदुल्लाह सईद पर फिर भरोसा जताया है। पिछले चुनाव वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रत्याशी मोहम्मद फैजल पीपी से 823 वोटों से हार गए थे। फैजल को 22851 तो हमदुल्लाह को 22028 वोट मिले थे। लक्षदीप भारत की सबसे कम वोटर वाली लोकसभा सीट है। यहां 56 हजार वोटर हैं।

वेणुगोपाल बोले- पश्चिम बंगाल में I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर समस्याएं
कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि हम हर जगह INDIA गठबंधन के साथ जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी भी पश्चिम बंगाल, असम के कुछ हिस्सों में कुछ समस्याएं हैं। फिर भी हम इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी बिल्कुल स्पष्ट है कि हम यहां भाजपा की सीटें कम करने के लिए हैं।

वहीं, भूपेश बघेल ने कहा कि संस्कारधानी राजनांदगांव से प्रत्याशी होना सौभाग्य है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि भाजपा के लिए अपने पास मौजूद 303 को दोहराना भी बहुत मुश्किल होने वाला है। मुझे पूरा भरोसा है कि बीजेपी सरकार जाने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें…

भाजपा की पहली लिस्ट- 195 नाम, इनमें 34 मंत्री:काशी से मोदी, गांधीनगर से शाह; सूची में 28 महिलाएं, 47 कैंडिडेट 50 साल से नीचे

भाजपा ने 2 मार्च के शाम 7 बजे को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला है। वहीं, सूची में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी नाम हैं। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट हैं, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी और अमित शाह गांधीनगर से ही लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज को विदिशा से, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब को त्रिपुरा पश्चिम और असम के पूर्व CM सर्बानंद सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से टिकट मिला है

 

खबरें और भी हैं…

.
आत्मा अजर, अमर, अविनाशी है: भ्राता ओमकार चंद कहा: आत्मा और परमात्मा के बीच मिलन का नाम राजयोग है

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *