करनाल में वकील पर जानलेवा हमला: कॉलोनाईजर के पास विभाग JE के साथ नोटिस लेकर पहुंचा था वकील, मोबाइल व अंगूठियां भी छिनने का आरोप

हरियाणा के जिले करनाल में एक वकील पर पेचकस व सूए से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। वकील का इलाज करनाल के सिविल अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

चंडीगढ़ पुलिस की होम गार्ड जवानों पर ‘नजर’: 26 को घर बैठने के आदेश देने के बाद 121 का ड्यूटी स्टेशन किया चेंज

जानकारी के अनुसार वकील JP सिंह की जमीन बजीदा रोड पर नई अनाज मंडी में पीछे है। जहां पर कुछ कॉलोनाइजर अवैध कॉलोनी काट रहे थे। उसी के विरोध में वकील जेपी सिंह हुड्डा विभाग के JE विक्रम सिंह के साथ नोटिस लेकर गया था। जब विभाग के JE ने कॉलोनाईजरों से कॉलोनी के कागजात मांगे तो उस दौरान वकील पर 8 से 10 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

वकील की कमर में लगे पेचकस व सूए का दृश्य।

लॉरेंस बिश्नोई से सबंध होने लगाया आरोप

अस्पताल में घायल वकील जेपी सिंह ने बताया कि कॉलोनाईजर संजीव ने उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया है। वकील ने कहा जहां पर कॉलोनाईजर कॉलोनी काट रहे है वह अवैध है और वहां पर उसकी खेत की जमीन भी है। जिसको लेकर उनका विवाद चल रहा था। वकील ने आरोप लगाया कि पहले भी कई बार संजीव ने उसे धमकी दी है। वह कहता कि उसके लॉरेंस बिश्नोई के साथ संबंध है। उसके मामले में टांग मत अड़ा, नहीं तो अच्छा नहीं होगा।

नारनौल के अटेली में गरजे नंबरदार: 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट और मेडिकल फिटनेस का विरोध; सौंपा ज्ञापन

वीडियो बनाई तो किया जानलेवा हमला

​​​​​​​वकील ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब शुक्रवार शाम को वह HSVP विभाग के JE विक्रम के साथ इस कॉलोनी को नोटिस लेकर पहुंचे तो JE विक्रम ने आरोपियों से कॉलोनी के कागजात मांगे। लेकिन वह कागजात नहीं दिखा पाए। जब वह कॉलोनी में हो रहे निमार्ण कार्य की विडियो बनाने लगा तो आरोपी संजीव सहित अन्य 8 से 10 लोगों ने उस पर पेचकस व सूए से हमला कर दिया।

वकील को अस्पताल में लेकर आते परिजन।

वकील को अस्पताल में लेकर आते परिजन।

मोबाइल फोन व सोने की अंगूठियां भी छिनने के लगाए आरोप

जेपी सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह विडियों बना रहा था तो आते ही आरोपियों ने उसका मोबाइल छिनने का प्रयास किया। उसके बाद उसे धक्का देकर नीचे गिरा लिया और हाथ से मोबाइल सोनू की दो अंगूठियां भी निकाल ली। उसके बाद आरोपियों ने उस पर पेचकस व सूए से उस पर हमला बोल दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

​​​​​​​सिटी थान के SHO कमलदीप ने बताया कि पुलिस को वकील पर हुए हमले की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

खबरें और भी हैं…

.
नारनौल के अटेली में गरजे नंबरदार: 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट और मेडिकल फिटनेस का विरोध; सौंपा ज्ञापन

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *