चंडीगढ़ पुलिस की होम गार्ड जवानों पर ‘नजर’: 26 को घर बैठने के आदेश देने के बाद 121 का ड्यूटी स्टेशन किया चेंज

चंडीगढ़ पुलिस में बीते 30 नवंबर को होम गार्ड के 26 जवानों को अगले आदेशों तक घर बैठने के आदेश जारी करने के बाद कोर्ट ने 121 होम गार्ड वालंटियर्स(HGV) का ड्यूटी स्टेशन बदल दिया है। इन्हें एक से दूसरे पुलिस स्टेशन, पुलिस पोस्ट(चौकी), सिक्योरिटी विंग, पुलिस हेडक्वार्टर और PCR में शिफ्ट किया गया है। जिन 26 होम गार्ड वालंटियर्स को 1 दिसंबर से काम पर न आने के आदेश दिए गए थे उन पर संभवत: 12 दिसंबर को मीटिंग में फैसला हो सकता है। जानकारी के मुताबिक ड्यूटी में अनाचरण दिखाए जाने के बाद इनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई थी।

योजना: पीपीपी में त्रुटि संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए 10, 11, 16, 17 व 18 दिसंबर को लगेंगे विशेष शिविर

26 होम गार्ड जवानों में एक महिला होम गार्ड जवान भी थी। यह आदेश जारी होते ही पहले सेक्टर 17 होम गार्ड हैडक्वार्टर में इकट्‌ठा हुए और बाद में पंजाब राज भवन की ओर मांगपत्र लेकर निकले थे। वह चंडीगढ़ के प्रशासक बीएल पुरोहित से इस मुद्दे पर बात करना चाहते थे मगर मिल नहीं पाए थे। ऐसे में वह मैमोरैंडम राजभवन में देकर आ गए थे। सूत्रों के मुताबिक जिन 26 होम गार्ड वालंटियर्स को घर बैठने के आदेश जारी हुए थे उनमें से 2 की गुजरात चुनावों में पोलिंग ड्यूटी लगाई गई थी।

1 साल का होता है ठेका
बता दें कि होम गार्ड जवानों की नौकरी ठेका आधारित होती है जिन्हें पुलिस के साथ सहयोग के लिए लगाया जाता है। यह डेजी वेज पर काम करते हैं और इनका ठेका एक वर्ष का होता है। जिसके बाद इसे इनकी सेवाएं देखते हुए आगे जारी रखा जाता है। प्रत्येक वर्ष 30 नवंबर को इनका यह ठेका खत्म होता है। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2022 से अभी तक 1200 से ज्यादा होम गार्ड जवान चंडीगढ़ पुलिस में हैं।

GST स्कैम गैंग का पर्दाफ़ाश: चंडीगढ़ पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा; सरकार को लगा रहे थे करोड़ों का चूना

ड्यूटी पर आने से रोक दिया था
जिन 26 जवानों को ड्यूटी पर न आने को कहा गया था वह 30 नवंबर की रात तक वह ड्यूटी कर थे। इसके बाद उन्हें 1 दिसंबर से फिलहाल ड्यूटी पर न आने को कहा गया है। वह चंडीगढ़ के SSP कुलदीप सिंह चहल से भी मिले थे। उनका कहना था कि कई सालों से वह विभाग में हैं और उन पर पारिवारिक जिम्मेदारी भी है। ऐसे में पुलिस अफसरों को अपना फैसला वापस लेना चाहिए।

 

खबरें और भी हैं…

.
रोहतक में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या: दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल, परिजनों का आरोप- चुनावी रंजिश में चढ़ाया

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *