करनाल में दिव्यांगों को कांग्रेस का समर्थन: जिला संयोजक बोले- सरकार जल्द इनकी मांगें पूरी करे, 98 दिन से जारी है धरना

 

 

हरियाणा के करनाल में लघु सचिवालय के सामने चल रहे दिव्यांगों के धरने को 98 दिन हो गए हैं। मांगे पूरी न होने पर दिव्यांग पिछले 3 दिन से आमरण अनशन पर हैं। गुरुवार को दिव्यांगों के समर्थन में धरनास्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे। यहां उन्होंने दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक सरकार के खिलाफ रोष जताया।

करनाल में दिव्यांगों को कांग्रेस का समर्थन: जिला संयोजक बोले- सरकार जल्द इनकी मांगें पूरी करे, 98 दिन से जारी है धरना

दिव्यांगों की मांगें पूरी करे सरकार

समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के जिला संयोजक स. त्रिलोचन सिंह ने कहा कि पिछले 98 दिनों से दिव्यांग धरने पर बैठे हैं। सरकार को दिव्यांगों के साथ बातचीत करके उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये दिव्यांग भगवान का रूप हैं। उनकी भी मांगे पूरी नहीं की जा रही। प्रदेश में भाजपा जजपा गठबंधन की सरकार से हर वर्ग दुखी है। उपमुख्यमंत्री को यह सोचना चाहिए की उनके दादा भी तो दिव्यांग हैं, अपने दादा को ध्यान में रखकर ही इन दिव्यांगों की मांगों को पूरा करने में सरकार पर दबाव बनाते।

सदन में उठाया जाएगा दिव्यांगों का मुद्दा

त्रिलोचन सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर कांग्रेस दिव्यांगों को समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में कांग्रेस द्वारा दिव्यांगों की मांगों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा दिव्यांग जब उन्हें बुलाएंगे पूरी कांग्रेस पार्टी उनकी एक आवाज पर उनके साथ खड़ी मिलेगी।

सरकार की वादाखिलाफी से परेशान है ग्रामीण: ग्रामीण चौकीदारों में सरकार की वादाखिलाफी को लेकर रोष

मांगों को लेकर 95 दिन से दिव्यांगों का धरना जारी है।

मांगों को लेकर 95 दिन से दिव्यांगों का धरना जारी है।

6 साल से कर रहे मांगों को लेकर संघर्ष

प्रवक्ता प्रवीण कुमार ने बताया कहा कि प्रदेश में 20 लाख से ज्यादा दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार कई बार आश्वासन दे चुकी है। हरियाणा विकलांग संयुक्त मोर्चा और विकलांग कल्याण अधिकारी समिति के बैनर तले मांगों को लेकर दिव्यांग समाज धरना दे रहा है। छह साल से दिव्यांगजन संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। दिव्यांगों ने कहा कि यदि उनकी विभिन्न मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पूरे प्रदेशभर में दिव्यांग समाज सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा।

Apple लॉकडाउन मोड समझाया गया: iPhone पर स्पाइवेयर सुरक्षा के बारे में आपके सभी सवालों के जवाब दिए गए

मांगों को लेकर 98 दिन से धरने पर दिव्यांग

सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सामने दिव्यांग अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। सरकार से अपनी मांगे मनवाने के लिए दिव्यांग तीन दिन से 5 दिव्यांग आमरण अनशन पर हैं। दिव्यांगों का कहना है कि कई बार समिति के माध्यम से दिव्यांगों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन उनकी और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो प्रदेश भर में होगा दिव्यांगों का आंदोलन

प्रधान चरण सिंह संधू ने कहा कि दिव्यांगों को धरने पर बैठे हुए 98 दिन हो चुके हैं। 5 जुलाई से पांच दिव्यांगजन आमरण अनशन कर रहे हैं। मांगों को लेकर कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दे चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। करीब 18 मांगों को लेकर दिव्यांग तपती गर्मी व बारिश के मौसम में धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनने को तैयार नहीं है। चेतावनी देते हुए दिव्यांगों ने कहा कि यदि जल्द ही मांगे पूरी नहीं की गई तो प्रदेश भर में होगा आंदोलन।

 

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *