करनाल में दंपती ने बालकनी से लगाई छलांग: घर में हथियार लेकर घुसे बदमाश, डर से कूदे; बेटी पर भी किया हमला

हरियाणा में करनाल के घरौंडा में कार सेल-परचेज व्यापारी के घर में घुसे बदमाशों ने पति-पत्नी को बंधक बना लिया। जान बचाने के लिए दंपती ने घर की बालकनी से छलांग लगा दी। जिसके बाद बदमाश भी कार में सवार होकर वहां से फरार हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों के छत से गिरते हुए CCTV में कैद हो गए।

आज करनाल पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह: 3 कार्यक्रमों को लेंगे हिस्सा, प्रदेश की जानता को देंगे बड़ी सौगातें

दरअसल, विनोद जैन अपने घर के पास ही कार सेल-परचेज का काम करता है। सोमवार सुबह करीब ढाई बजे उनके घर के बाहर कार आकर रुकी। 4 बदमाश घर के साइड में बन रही निर्माणाधीन बिल्डिंग में जाकर छत के रास्ते विनोद के घर में दाखिल हो गए। जिसके बाद वे सीधे उसके कमरे तक पहुंचे।

डर के मारे दंपती बालकनी से कूदे
बदमाशों ने विनोद को कंबल में दबाकर मारपीट की। तभी दूसरे बदमाश ने गोली चलाने की बात कही तो दोनों पति-पत्नी बुरी तरह डर गए। डर की वजह से दोनों ने बालकनी से छलांग लगा दी। जैसे ही महिला की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो उनकी बेटी तृप्ति जाग गई।

‘आपके लोग वहां लड़ रहे हैं, आपको कोर्ट में लड़ना है… मैच जीतना है’: चेन्नई चैलेंजर में रूसी अलीबेक काचमज़ोव खेलने के बाद यूक्रेन के व्लादिस्लाव ओर्लोव

अस्पताल में उपचाराधीन व्यापारी की पत्नी।

अस्पताल में उपचाराधीन व्यापारी की पत्नी।

बेटी की बदमाशों से हुई हाथापाई
वह अपने कमरे से बाहर आई तो बदमाशों ने उसे पर भी हमला किया। उसने अपने बचाव की काफी कोशिश की, लेकिन बदमाश फरार हो गए। जिसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों को घटना की सूचना दी। जब वह बाहर आई तो उसके माता पिता जमीन पर गिरे हुए थे। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। दोनों को करनाल रेफर किया गया है।

मां की आवाज सुननी के बाद बेटी तृप्ति बाहर आई तो बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया।

मां की आवाज सुननी के बाद बेटी तृप्ति बाहर आई तो बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया।

पुलिस ने ली CCTV फुटेज कब्जे में
जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि विनोद जैन के घर में घुसकर कुछ बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस व FSL की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। वहीं FSL की टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य भी जुटाए है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों को भी खंगाल रही है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *