करनाल के सौंकड़ा में दिखा तेंदुआ: क्षेत्र में मचा हड़कंप; वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान, लेकिन नहीं मिला कोई सुराग

 

 

हरियाणा के करनाल में घरौंडा के बाद तरावड़ी के निकट गांव नड़ाना-सौंकड़ा के बीच नहर की पटरी पर लोगों ने तेंदुए को देखा। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के गांवों में गुरुद्वारा और मंदिर में अनाउंसमेंट भी कर दी गई कि लोग रात के अंधेरे में घर से बाहर न निकले और खेतों वाले इलाके में जाते समय सावधानी भी बरतें। वहीं वन विभाग और तरावड़ी थाना पुलिस ने शनिवार को पूरा दिन क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा।

आज करनाल में HCS 2022 की परीक्षा: 47 परीक्षा केन्द्रों पर सुबह और शाम के सत्र में पेपर देंगे करीब 14 हजार कैंडिडेट

रात को अंबे इंडस्ट्री के गोदाम के पास बैठा था तेंदुआ

जानकारी के अनुसार, नड़ाना- सौंकड़ा रोड पर शुक्रवार देर रात को अंबे इंडस्ट्री के गोदाम के पास रात को तेदुंआ बैठा हुआ था। जब रात को ड्यूटी दे रहे कर्मचारी रोहित ने उसे देखा तो उसने पत्थर फेंका। इस पर तेंदुआ वहां से भाग गया। इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग करनाल से इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार अपनी टीम और पुलिस प्रशासन के साथ नहर की पटरी पर जांच करने पहुंचे। वन विभाग की टीम ने आसपास की जगहों पर पैरों के निशान देखे और अभियान चलाकर ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश की।

टीम कर रही सर्च

वन विभाग के अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि लोगों ने सूचना दी थी कि उनके गांव में तेंदुआ है और काफी लोगों ने आवाजें भी सुनी है। कई लोगों ने उसे भागते हुए भी देखा है, फिलहाल जानकारी मिलने के बाद टीम यहां मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि आसपास के क्षेत्र में निशान भी पाए गए हैं, जो बच्चा जानवर के हैं। उन्होंने कहा कि यहां जंगली बिल्ली भी हो सकती है

Microsoft इस सोशल मीडिया ऐप के साथ फेसबुक को टक्कर देना चाहता है: सभी विवरण

नहीं लगा दिनभर कोई सुराग

उन्होंने बताया कि वन विभाग की और से करनाल व रोहतक की टीम को सर्च अभियान के लिए बुलाया गया था, लेकिन शनिवार शाम तक कोई टीम को कोई सुराग नहीं मिला। रोहतक की टीम दिनभर सर्च अभियान के बाद वापस चली गई। करनाल की टीम जांच कर रही है।

 

खबरें और भी हैं…

.व्यापारियों ने मांगा नुकसान का मुआवजा: जींद में शोरूमों में बारिश का पानी भरने से सामान हुआ खराब; आंदोलन की धमकी

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *