अभय चौटाला पर भतीजे दिग्विजय का कमेंट: बोले- चाचा को हुई दुष्यंत नामक बीमारी; सुबह-शाम और सोते समय वहीं दिखाई देता

 

 

इनसो के जयपुर में 5 अगस्त को होने वाले स्थापना दिवस पर सिरसा में फतेहाबाद और सिरसा कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई गई। कार्यकर्ताओं को जजपा महासचिव दिग्विजय चौटाला ने तैयारियां करने के निर्देश दिए। दिग्विजय चौटाला ने अभय चौटाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके पास कोई तथ्य नहीं है, वह तथ्यहीन व्यक्ति हैं, बार बार एक ही बात कहते हैं कि हम भ्रष्ट है।

भारत में 5G की व्याख्या: 700 MHz को ‘प्रीमियम’ क्यों माना जाता है और यह आपके लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

मैं उनसे कहूंगा कि विधानसभा के कितने सेशन बीत गए, परंतु आज तक वे कोई सबूत नहीं दिखा पाए। जैसे बच्चे खेलते हैं और पटाखा बजाने की कोशिश करते हैं, परंतु वह बजता नहीं, उनके पास भी वहीं पटाखा है, जो बजता ही नहीं है। कहने को वे कुछ भी कहें। अभय के पास कुछ है तो दिखाएं। चाचा को सुबह, शाम और रात को सोते वक्त दुष्यंत ही दिखाई देते हैं, वह परेशान हैं, उन्हें डॉक्टर को दिखाना चाहिए, ताकि दुष्यंत नाम की परेशानी का इलाज ढूंढा जा सके।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के समय में खूब अत्याचार हुए। इसलिए जिसने जो बीज बोया, वह स्वयं काटेगा। सोनिया गांधी को ईडी के सामने पेश होने में क्या दिक्कत है। राजस्थान में युवा कांग्रेस से परेशान हैं। राजस्थान में 2023 के चुनाव में डॉक्टर अजय चौटाला की जजपा एक नई राजनीतिक जमीन बनाने जा रही है।

आज उप कृषि निदेशक कार्यालय सिरसा का घेराव: किसान देंगे धरना; यूनियन का दावा- खरीफ 2021 का 80 गांवों का बीमा क्लेम शेष

अभय सिंह ने दिया था यह बयान

अभय चौटाला ने बीते दिनों डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला पर तंज कसते हुए कहा कि अजय सिंह चौटाला ने ओम प्रकाश चौटाला की पीठ में छुरा घोंपा था। पहले यह लोग कहते थे कि एक थी इंडियन नेशनल लोकदल, परंतु अब जजपा का हाल बहुत बुरा होगा। इनका बिखराव हो गया। एक दिन ऐसा आएगा कि दुष्यंत अपने बाप को छोड़कर अलग हो जाएगा।

 

खबरें और भी हैं…

.

असंध में फिर चली गोलियां, 3 राउंड हुए फायर: तीन युवकों को लगे गोलियों के छर्रे, मेडिकल कॉलेज में चल रहा ईलाज
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *