अंबाला में रिटायर फौजी से 8.55 करोड़ हड़पे: बीमा पॉलिसी की रकम रिफंड करने के नाम पर शातिर ठगों ने लगाया चूना

 

 

हरियाणा के अंबाला जिले में एक रिटायर फौजी से बीमा पॉलिसी के नाम पर शातिर ठगों ने 8 करोड़ 55 लाख 5700 रुपए हड़प लिए। रिटायर फौजी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंप शातिर ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उसकी रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। फौजी ने बताया कि उसने यह रकम अपनी जमीन, प्लाट बेचने के साथ-साथ रिश्तेदार से उधार लेकर शातिर ठगों के बैंक खातों में जमा कराई थी।

वर्ल्ड स्जोग्रेन सिंड्रोम-डे: नाक, गला और आंखों में सूखापन मतलब स्जोग्रेन सिंड्रोम नई बीमारी, कुरुक्षेत्र आयुर्वेदिक कॉलेज में इलाज संभव

पुलिस ने शातिर गिरोह के 11 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिटायर फौजी ने वर्ष 2013 में कराई थी बीमा पॉलिसी

पुलिस को सौंपी शिकायत में अंबाला के गांव पटवी निवासी रिटायर फौजी शमशेर सिंह ने बताया कि मई 2013 में एक्सिस बैंक के कर्मचारी लोन करने के लिए उसके घर आए थे। साथ ही जीवन बीमा की पॉलिसी भी करा सकते हैं। उस समय गांव गरनाला में एक्सिस बैंक की शाखा होती थी। वह बीमा पॉलिसी कराने के लिए गांव गरनाला एक्सिस बैंक में गया। यहां बैंक कर्मचारी बलकार सिंह मिला। उसने बताया था कि उनका मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के साथ टाईअप है। 27 मई 2013 को बीमा पॉलिसी कराई, जिसके तहत साल तक हर साल 29 हजार 574 रुपए अदा करने थे। पॉलिसी पूरी होने पर उसे दोगुना रुपए मिलने थे। वर्ष 2019 में पॉलिसी पूरी होने पर रुपए लेने अंबाला कैंट स्थित मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के ऑफिस गया। यहां उन्होंने बताया कि पॉलिसी के प्लान के मुताबिक वर्ष 2033 में रकम मिलेगी।

ऐप अनुमतियां डेटा सुरक्षा लेबल के साथ Google Play Store पर वापस सूची: इसका क्या अर्थ है

ऐसे शुरू हुआ ठगी का खेल
पूर्व सैनिक शमशेर सिंह ने बताया कि नवंबर 2020 में उसके पास अशोक कुमार अग्रवाल ने कॉल की और उसकी बीमा पॉलिसी संबंधी पूरी डिटेल्स बताई। कहा कि आपकी पॉलिसी पूरी हो चुकी है, लेकिन रकम रिफंड करने से पहले 32,500 रुपए जमा कराने होंगे। उसने अशोक कुमार अग्रवाल के कहने पर 12 ट्रांजैक्शन में 1 करोड़ 46 हजार रुपए जमा करा दिए। अशोक कुमार अग्रवाल ने उसे कहा कि आपके रुपए जमा हो गए हैं, अब आपकी 17 हजार 500 रुपए प्रति माह पेंशन शुरू होगी और इसके बाद अशोक कुमार ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया।

दोबारा फिर बातों में फंसा लगाया करोड़ों का चूना

शिकायतकर्ता शमशेर सिंह ने बताया कि कुछ दिन बाद उसके फोन पर बिठल कदम नाम के व्यक्ति ने कॉल की और बताया कि अशोक कुमार का बीमार हैं। उसकी जगह मैं मैनेजर आया हूं। कहा कि आपकी फाइल उनके पास है और आपके सारे रुपए रिफंड कराने हैं। शातिर ठग ने बातों में फंसा उससे 28 जनवरी 2021 को नवीन कुमार के खाते में 46 हजार 500 रुपए जमा करा लिए। 02 फरवरी 2021 को 10,5000 रुपए, 05 फरवरी 2021 को 63 हजार 900 रुपए जमा करवा लिए। इतना ही नहीं, शातिर ठगों की बातों में आकर उसने एक बार 63 हजार 900 रुपए, 09 फरवरी 2021 को 96 हजार 624 रुपए, 16 फरवरी 2021 को 20,9800 रुपए, 22 फरवरी 2021 को 35,170 रुपए, 24 फरवरी 2021 को 209800 रुपए, 01 मार्च 2021 को 2,30,000 रुपए जमा करा दिए।

अंबाला में रिटायर फौजी से 8.55 करोड़ हड़पे: बीमा पॉलिसी की रकम रिफंड करने के नाम पर शातिर ठगों ने लगाया चूना

शातिर ठगों ने 3 माह जमा कराई 17,500 रुपए पेंशन

फौजी शमशेर सिंह ने बताया कि शातिर ठगों ने उसके बैंक खाते में 02 फरवरी 2021 से 3 माह तक 17,500 रुपए पेंशन के रूप में जमा कराए। करीब 4 माह तक ठगों ने उसके दूसरे खाते में 18,200 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से जमा कराए।बाद में शातिर ठगों ने कहा कि आपको बीमा पॉलिसी के रिफंड मिल जाएगा। शातिर ठगों ने फिर उसे अपनी बातों में फंसा लिया और कई बार ट्रांजैक्शन कराकर कुल 8 करोड़ 55 लाख 5700 रुपए हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 

खबरें और भी हैं…

.
कुरुक्षेत्र में राजपुरा के दंपति की मौत: शाहबाद के पास पलटी गाड़ी; मलेशिया से आ रही बेटी को लेने एयरपोर्ट जा रहे थे

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *