अंबाला में फायरिंग: पिता-पुत्र की टांग में लगी; लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में कराया भर्ती

 

 

हरियाणा के अंबाला जिले में पिता-पुत्र पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। लहूलुहान अवस्था में दोनों को सिविल अस्पताल अंबाला सिटी लाया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। वारदात गांव मनाकपुर में हुई।

दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर ट्विटर ने मई में 46,000 से अधिक भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगा दिया

पिता-पुत्र दोनों मानकपुर रोड स्थित अपने प्लॉट पर आए हुए थे। इसी बीच एक व्यक्ति आया और उसने गाड़ी की चाबी मांगी। चाबी न देने पर हमलावर ने फायरिंग कर दी और गाड़ी लूट कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची।

घटना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस।

घटना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस।

पिता-पुत्र के टांग में लगी गोली

जानकारी के मुताबिक,पालिका विहार निवासी 64 वर्षीय गुलशन कुमार व उनके 28 वर्षीय बेटे पारस भाटिया को टांग में गोली लगी है। दोनों की टांग से गोलियां निकालने के लिए सिविल अस्पताल अंबाला सिटी में उपचार दिया जा रहा है। पुलिस द्वारा बयान दर्ज करने के बाद ही वारदात के सही कारणों का खुलासा होगा।

 

खबरें और भी हैं…

.
बाइक चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार: CIA हिसार ने आरोपियों से बरामद की 5 बाइक, नशे के लिए करते थे चोरी

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *