अंबाला में आज वकीलों की अहम मीटिंग: पुलिस को दिए अल्टीमेटम का समय खत्म; अनिश्चितकालीन हड़ताल का कर सकते ऐलान

 

हरियाणा के अंबाला में जिला बार एसोसिएशन द्वारा पुलिस प्रशासन को दिया गया अल्टीमेटम आज खत्म हो गया है। वकील और पुलिस के बीच चल रहा विवाद अभी थमा नहीं है। आगामी फैसला लेने के लिए आज साढ़े 9 बजे कोर्ट कॉम्प्लेक्स में वकीलों की मीटिंग बुलाई गई है। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से खफा वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर सकते हैं।

अभय चौटाला का सरकार पर निशाना: बोले- जन-विरोधी नीतियों से समाज के सभी वर्ग परेशान, जनता प्रदेश में बदलाव चाहती

वर्क सस्पेंड रखकर विरोध जता रहे

वकील तेजिंद्र सिंह और पटवी पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों के बीच छिड़े विवाद के बाद वकील वर्क सस्पेंड रखकर विरोध जता रहे हैं। वकीलों ने 11 जुलाई सुबह तक कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया हुआ है, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी हुई है। हालांकि, इससे पहले भी शुक्रवार को कोर्ट कॉम्प्लेक्स में पुलिस प्रशासन और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही थी। वकील पटवी पुलिस चौकी प्रभारी समेत 3 पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अडिग हैं।

वकील तेजिंद्र सिंह और पुलिस के बीच हुआ था विवाद

वकील तेजिंद्र सिंह जगाधरी के गांव नालागढ़ निवासी मृतक गुरमीत सिंह पर दर्ज पॉक्सो एक्ट केस की पैरवी कर रहे हैं। विदित हो कि 26 जून को अंबाला सेंट्रल जेल में बंदी गुरमीत सिंह ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसी केस के सिलसिले में वकील तेजिंद्र सिंह को पटवी पुलिस थाना चौकी में बुलाया गया था।

अंबाला में आज वकीलों की अहम मीटिंग: पुलिस को दिए अल्टीमेटम का समय खत्म; अनिश्चितकालीन हड़ताल का कर सकते ऐलान

इसके बाद वकील तेजिंद्र सिंह ने पटवी चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और धारा 120 बी लगाकर गिरफ्तार करने की धमकी दी थी। पुलिस कर्मियों ने फोन छीनकर करीब 2 से 3 घंटे तक हिरासत में रखा था। पुलिस के ऐसे बर्ताव के खिलाफ वकीलों ने मोर्चा खोल हुआ है।

 

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *