अभय चौटाला का सरकार पर निशाना: बोले- जन-विरोधी नीतियों से समाज के सभी वर्ग परेशान, जनता प्रदेश में बदलाव चाहती

 

 

हरियाणा के फतेहाबाद में रविवार को इनेलो की मीटिंग हुई। इसमें पार्टी के प्रधान महासचिव अभय चौटाला भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा गठबंधन सरकार की जन-विरोधी नीतियों से समाज के सभी वर्ग परेशान हैं और जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाए। प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी व जन-जन का कल्याण करेगी।

अभय चौटाला का सरकार पर निशाना: बोले- जन-विरोधी नीतियों से समाज के सभी वर्ग परेशान, जनता प्रदेश में बदलाव चाहती

अभय ने कहा कि सेना में भर्ती करने की नई नीति अग्निपथ के विरोध में प्रदेशभर के गांवों से लोगों के हस्ताक्षर युक्त पत्र राष्ट्रपति के नाम भेज कर योजना को रद्द करने की मांग करेंगे। सरकार का इस भर्ती योजना की आड़ में सेना को भी निजीकरण करने का विचार है। इनेलो इसका पुरजोर विरोध करती है। आज प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, बिगड़ी कानून व्यवस्था पर सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है। आमजन महंगाई की मार से और युवा वर्ग बेरोजगारी से तंग है। सरकार लोगों में अपना विश्वास खो चुकी है।

पंजाब-हरियाणा में आज मूसलाधार बारिश: दोनों राज्यों में 10 और 13- 14 जुलाई को बरसेंगे बदरा; प्रदेश के 4 जिलों में अलर्ट

उन्होंने कहा कि पार्टी 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल की जयंती बड़े धूमधाम से मनाएगी। सभी कार्यकर्ता हर गली मोहल्ले में लोगों से ज्यादा से ज्यादा संपर्क करें। लोगों का विश्वास अब इनेलो में बना है। प्रदेश में निश्चित रूप से अगले चुनाव के बाद इनेलो की ही सरकार बनेगी। प्रदेश में हर वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजना लागू करेंगे और एक भय मुक्त शासन दिया जाएगा।

 

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *