पंजाब-हरियाणा में आज मूसलाधार बारिश: दोनों राज्यों में 10 और 13- 14 जुलाई को बरसेंगे बदरा; प्रदेश के 4 जिलों में अलर्ट

 

भारत मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ ने हरियाणा और पंजाब में आज भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इसके बाद 11,12 जुलाई को हरियाणा व पंजाब में कहीं बारिश नहीं होने के संकेत दिए है। परंतु 13 जुलाई व 14 जुलाई को फिर भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की चेतावनी अनुसार 10 जुलाई को हरियाणा के झज्जर, रोहतक, जींद, भिवानी में अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त अन्य 19 जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। जबकि मौसम विभाग ने 13 जुलाई को 12 जिलों में बारिश होने का अनुमान दिया है। 14 जुलाई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश होने के संकेत दिए है। पंजाब के भी सभी जिलों में तेज बारिश के संकेत दिए है। हालांकि पंजाब के किसी जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं किया।

 

पंजाब-हरियाणा में आज मूसलाधार बारिश: दोनों राज्यों में 10 और 13- 14 जुलाई को बरसेंगे बदरा; प्रदेश के 4 जिलों में अलर्ट

अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में सर्वाधिक बारिश

हरियाणा में पिछले शनिवार से रूक रूक कर बारिश हो रही है। रविवार को भी हिसार, अंबाला और पानीपत में झमाझम बादल बरसे। भारत मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार प्रदेश में अंबाला,पंचकूला और यमुनानगर में सबसे ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग के बुलेटिन अनुसार नूंह, पलवल, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, रेवाडी, गुरुग्राम में बारिश नहीं हुई। चंडीगढ़ में 60.1 एमएम बारिश हुई।बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हिसार में रविवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

घटना की जांच शुरू: पहले कॉल कर दी धमकी फिर हुडा सेक्टर में आकर की फायरिंग, मामला दर्ज

कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों के दौरान हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है।

कहां कितनी बारिश

जिला—-बारिश(MM)

अंबाला- 40.4

भिवानी- 1.8

चरखी दादरी- 3.3

फरीदाबाद- 0.2

गुरुग्राम- 0

हिसार- 11.6

झज्जर-0

जींद- 17.4

कैथल- 20.9

करनाल- 1

कुरुक्षेत्र- 16.3

महेंद्रगढ़- 12.2

नुंह- 0

पलवल-0

पंचकूला- 35.8

पानीपत-0

रेवाडी-0

रोहतक-0.1

सिरसा- 27.9

सोनीपत-0

यमुनानगर- 39.3

 

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!