हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़ का जोरदार स्वागत: कुरुक्षेत्र में द्रोणाचार्य स्टेडियम में हुए नतमस्तक; बोले- हार्डवर्क के साथ देशवासियों की दुआएं आई काम

 

 

कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर लेकर लौटी इंडिया की टीम में शामिल हरियाणा के कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह पालड का गुरुवार को कुरुक्षेत्र पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सुरेंद्र सिंह की वापसी पर शहर में रोड शो निकाला गया और शहरवासियों ने फूल माला डाल उनका स्वागत किया।

रक्षाबंधन पर अंबाला में उमड़ी यात्रियों की भीड़: रोडवेज ने विभिन्न रूटों पर दौड़ाई 174 बसें; अतिरिक्त स्टाफ तैनात

घर जाने से पहले सुरेंद्र सिंह सबसे पहले उस खेल ग्राउंड पर पहुंचे, जहां से उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत की थी। द्रोणाचार्य स्टेडियम पर कुरुक्षेत्र वासी पहले से ही उनके स्वागत की तैयारी में खड़े थे। यहां ढोल नगाड़ों के साथ उनको फूल मालाएं पहनाई गई। वहीं सुरेंद्र ने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुरेंद्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि वह इस मेडल को देशवासियों को समर्पित करना चाहते हैं क्योंकि टीम हार्ड वर्क के साथ-साथ देशवासियों की दुआएं भी साथ होती हैं।

कुरुक्षेत्र पहुंचे खिलाड़ी सुरेंद्र सिल्वर मेडल दिखाते हुए।

कुरुक्षेत्र पहुंचे खिलाड़ी सुरेंद्र सिल्वर मेडल दिखाते हुए।

सरकार की पॉलिसी से खिलाड़ियों में जोश

वही हरियाणा में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सुरेंद्र ने कहा कि हरियाणा सरकार की खिलाड़ियों को लेकर पॉलिसी बहुत अच्छी है। यही कारण है कि हरियाणा के खिलाड़ियों के मेडल आते हैं। मैं इसका श्रेय हरियाणा सरकार को देना चाहूंगा।इस मौके पर अर्जुन अवॉर्डी ​​​​​​​ डॉ. दलेल सिंह ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम में अच्छा प्रदर्शन किया। इसका कारण हरियाणा सरकार के द्वारा दिए जाने वाली सुविधाएं वह पुरस्कार हैं। हरियाणा के खिलाड़ी पहले भी खेलों में आगे रहे हैं, लेकिन इस बार उनका प्रदर्शन और भी अच्छा रहा।

तिरंगा झण्डा हमारे देश की है आन, बान और शान, अनेकों शूरवीरों के बलिदान के बाद ही मिली है हमें आजादी :

राजनेता भी स्वागत को पहुंचे

सुरेंद्र सिंह के स्वागत कार्यक्रम में बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, धूमन सिंह किरमच , गुरदयाल सनेहडी भी पहुंचे। इन्होंने सुरेंद्र सिंह का स्वागत किया और सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी। आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह ओलिंपिक में खेलने गई टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं, जहां भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक हासिल किया था।

द्रोणाचार्य स्टेडियम में खिलाड़ी सुरेंद्र का ढ़ोल नगाड़े के साथ स्वागत हुआ।

द्रोणाचार्य स्टेडियम में खिलाड़ी सुरेंद्र का ढ़ोल नगाड़े के साथ स्वागत हुआ।

किसान के बेटे को खूब बधाईयां

सुरेंद्र सिंह का यहां तक का सफर संघर्ष भरा रहा है सुरेंद्र सिंह के पिता एक किसान है और जब सुरेंद्र सिंह ने हॉकी खेलने की शुरुआत की थी तब सबसे पहले हॉकी सुरेंद्र के पिता के दोस्त ने सुरेंद्र सिंह को दिलाई थी। आज सिल्वर मेडल आने पर पूरे देश से बधाईयां आ रही है और परिवार सुरेंद्र पर गर्व महसूस कर रहा है।

 

खबरें और भी हैं…

.

व्हाट्सएप नई गोपनीयता सुविधाएँ लाता है जिसमें ऑनलाइन स्थिति छिपाने की क्षमता शामिल है: आप सभी को पता होना चाहिए
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *