हेरिटेज फर्नीचर चोरी का केस गिरा: चंडीगढ़ पुलिस कोर्ट में केस साबित करने में फेल; 2 महिलाओं समेत 6 बरी

चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर चोरी के एक मामले को कोर्ट में साबित करने में चंडीगढ़ पुलिस और पब्लिक प्रोसिक्यूटर फेल साबित हुए हैं। मामले में सभी 6 आरोपियों को जिला अदालत ने बरी कर दिया है। मौजूदा मामले में सेक्टर 3 थाना पुलिस ने वर्ष 2016 में केस दर्ज किया था। ट्रेसपासिंग, चोरी, सबूत मिटाने, रिकवरी और आपराधिक साजिश रचने की धाराएं केस में लगाई थी।

युवक पर तेजधार हथियारों से हमला: पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम; सिर पर भी वार; GMCH-32 में भर्ती

तत्कालीन DSP(सेंट्रल) सतीश कुमार की सुपरविजन में जांच के लिए SIT गठित की गई थी। बता दें कि हेरिटेज फर्नीचर को चंडीगढ़ से गुपचुप तरीके से विदेश एक्सपोर्ट कर इसे विदेशों में ऑक्शन में नीलाम करवाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। नीलामी रुकवाने के लिए केंद्र सरकार तक मांग की जा चुकी है।

कोर्ट ने जिन आरोपियों को बरी किया है उनमें सेक्टर 25 के सुनील कुमार(33), अनिल कुमार(25) और राजेश कुमार(32) कांसल के फकीर चंद(46) को गिरफ्तार किया था। वहीं सेक्टर 25 की सकीला और उषा उर्फ स्वीटी नामक महिला ने कोर्ट में सरेंडर किया था यह सभी जमानत पर चल रहे थे। मामले में आरोपी सुनील, अनिल और राजेश के वकील यादविंद्र सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने हेरिटेज फर्नीचर चोरी केस में वाहावाही लूटने के लिए निर्दोष लोगों को फंसा दिया जबकि असली आरोपी कोई और थे। वहीं क्रॉस एग्जामिनेशन के दौरान शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसके सामने कोई रिकवरी नहीं हुई और पुलिस ने सिर्फ उससे बरामद सामान की शिनाख्त करवाई थी। इसके अलावा मामले में कोई स्वतंत्र गवाह नहीं रखा गया था। वहीं घटनाक्रम को लेकर समय का अंतर भी सामने आया था। वहीं रिकवरी भी संदेह के दायरे में थी।

आदमपुर उपचुनाव में 27 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन: 15 अक्टूबर को होगी जांच, 17 तक ले सकते हैं वापस; स्टेडियम में होगी मतगणना

आधी रात को चुराया गया था फर्नीचर

मामले में गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स, सेक्टर 10 के जुनियर असिस्टेंट विनोद कुमार शिकायतकर्ता थे। रात को 12 से सुबह 9 बजे तक कॉलेज में अजीत सिंह नामक चौकीदार ड्यूटी पर रहता था। 18 जनवरी, 2016 को रात 11 बजे वह उस जगह पहुंचा जहां हेरिटेज फर्नीचर रखा होता था। 19 जनवरी सुबह 5.30 पर फिर वह वहां पहुंचा और पाया कि गोदाम का लॉक टूटा हुआ था। हेरिटेज फर्नीचर चैक करने पर उसने पाया कि 15 हेरिटेज सोफा चेयर्स और एक हेरिटेज वूडन टेबल गायब था। कोई इसे चुरा ले गया था।

फर्नीचर आरोपियों से बरामद करने का दावा किया था

केस की जांच के दौरान पुलिस ने सुनील , अनिल, राजेश और फकीर चंद को गिरफ्तार किया था। पुलिस दावे के मुताबिक इनका 4 दिन का रिमांड लेकर इनसे 10 बेशकीमती हेरिटेज सोफा चेयर्स और वारदात में शामिल 2 ऑटो रिक्शा बरामद कर लिए गए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी कबाड़ी का काम करते थे और चोरी का सामान छिपाने में एक्सपर्ट थे। मामले में सेक्टर 25 की सकीला और उषा उर्फ स्वीटी नामक महिला ने कोर्ट में सरेंडर किया था। इनका 1 दिन का रिमांड लेकर पुलिस ने 3 टूटे ताले और चेन बरामद की थी। इसकी बरामदगी लेजर वैली, सेक्टर 10 के नाले से दिखाई गई थी। आरोपियों का 1 दिन और और रिमांड लेकर नाहन(हिमाचल प्रदेश) के जंगली इलाके से पांच और हेरिटेज सोफा चेयर बरामद करने का दावा किया गया था।

 

खबरें और भी हैं…

.जजपा ने पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ेगी पंचायत चुनाव: भिवानी में बोले मंत्री देवेंद्र बबली- जिला कार्यकारिणी लेंगी फैसला; भाजपा-जजपा में रार नहीं

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *