हरियाणा के हिसार में ब्लू बर्ड झील के पास कूड़े के ढेर में 8 साल की बच्ची का शव मिला है। पुलिस ने जब बच्ची काशव निकाला तो उसके पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।
बच्ची 10 फरवरी को गायब हुई थी। उसे 25 साल का युवक भगा कर ले गया था। बच्ची की हत्या की सूचना मिलने के बाद परिजन सिविल अस्पताल में इक्ट्ठा हो गए।
10 फरवरी को हुई थी गायब
बच्ची के पिता ने शिकायत दी थी कि 10 फरवरी की शाम को वह PG में खाना बनाने के लिए चला गया था। शाम पौने 7 बजे पत्नी का फोन आया कि बेटी घर पर नहीं है। जिसके बाद सभी उसकी तलाश करने लग गए। बेटी का कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने अपनी जांच मे पाया कि अनाज मंडी क्षेत्र से एक युवक बच्ची को भगाकर ले जा रहा है।
CCTV की मदद से युवक की पहचान
पुलिस ने CCTV की मदद से संदिग्ध युवक की पहचान कर ली। पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़कर जब उससे पूछताछ की। इसके बाद उसे घटनास्थल पर ले जाया गया, जहां पर पुलिस ने शव बरामद किया।
बच्ची के मामा ने बताया कि पुलिस ने 1 संदिग्ध आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने हमें CCTV दिखाई थी और युवक की निशानदेही पर ही शव मिला। बच्ची के चेहरे और सिर पर चोट के निशान है। बच्ची के साथ गलत काम होने की आशंका है।