हरियाणा में 2 दिन बाद फिर से बारिश के आसार: मौसम विभाग का 10 जिलों में अलर्ट; गरज-चमक के साथ चलेगी तेज हवा

 

हरियाणा में मौसम विभाग ने 22 सितंबर से अलर्ट जारी किया है, यह 23 सितंबर को भी जारी रहेगा।

हरियाणा में दो दिन बाद फिर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 22 सितंबर से बारिश के आसार जताए हैं। विभाग ने सूबे के 10 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 24 घंटे के दौरान हरियाणा के 5 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश रेवाड़ी में 6.5 MM, महेंद्रगढ़ 5.5, कुरुक्षेत्र में 1.0 और अंबाला में 0.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

NCP के दोनों गुट बोले- पार्टी में कोई फूट नहीं: छगन भुजबल का दावा- कुछ बदलाव हुए हैं, अब अजित पवार पार्टी के अध्यक्ष

22-23 सितंबर को इन जिलों में अलर्ट

हरियाणा में मौसम विभाग ने 22 सितंबर से अलर्ट जारी किया है, यह 23 सितंबर को भी जारी रहेगा। 22 को उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनागर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में दक्षिण और दक्षिण पूर्व के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद में यलो अलर्ट है। वहीं 23 को 17 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं।

सितंबर में 48% कम बारिश

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा में सितंबर का पहला सप्ताह बारिश की गतिविधियों के लिहाज से सूखा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार सितंबर की अवधि में राज्य के बारिश के स्तर में भारी कमी दर्ज की गई। सितंबर में अब तक 48% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य श्रेणी में आंका गया है।

सीजन में अब तक 406.6 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि यह आंकड़ा अभी भी सामान्य बारिश से 54 एमएम कम है। यानी जब राज्य में 460 एमएम बारिश होगी तो मानसून का कोटा पूरा होगा।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *