NCP के दोनों गुट बोले- पार्टी में कोई फूट नहीं: छगन भुजबल का दावा- कुछ बदलाव हुए हैं, अब अजित पवार पार्टी के अध्यक्ष

अजित पवार 2 जुलाई को NCP के आठ विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए थे।

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के नाम और सिंबल को लेकर विवाद के बीच शरद पवार और अजित पवार गुट ने एक बार फिर दावा किया है कि उनकी पार्टी के अंदर कोई फूट नहीं है।

NCP के दोनों गुट बोले- पार्टी में कोई फूट नहीं: छगन भुजबल का दावा- कुछ बदलाव हुए हैं, अब अजित पवार पार्टी के अध्यक्ष

शरद गुट के NCP प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने मंगलवार 19 सितंबर को कहा कि चुनाव आयोग की तरफ से हमारे केस को विवाद की तरह देखना गलत है। उन्होंने आयोग पर शरद को समय ना देने का भी आरोप लगाया।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, महाराष्ट्र कैबिनेट में मंत्री और अजीत गुट के सीनियर नेता छगन भुजबल ने जयंत पाटिल के बयान पर कहा- अच्छी बात है। हम भी कहते हैं कि हमारी पार्टी में कोई फूट नहीं है।

छगन भुजबल ने कहा- पार्टी में कुछ बदलाव हुए हैं, जैसे राष्ट्रीय अध्यक्ष का बदलाव। अब अजित पवार पार्टी के अध्यक्ष हैं और हमने चुनाव आयोग को इस बारे में सूचित कर दिया है।

अजित पवार के साथ छगन भुजबल भी NCP तोड़कर शिंदे-BJP सरकार में शामिल हुए थे।

अजित पवार के साथ छगन भुजबल भी NCP तोड़कर शिंदे-BJP सरकार में शामिल हुए थे।

जयंत पाटिल बोले- पार्टी में शरद का कभी विरोध नहीं हुआ
जयंत पाटिल ने बताया कि शरद पवार ने अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए चुनाव आयोग से समय मांगा था, क्योंकि अजित की तरफ से कुछ ई-मेल भेजे गए थे। चुनाव आयोग ने शरद को समय दिए बिना सोच लिया कि पार्टी में विवाद है।

NCP प्रदेश अध्यक्ष (शरद गुट) ने कहा- शरद पवार ने अपने जवाब में चुनाव आयोग को बताया था कि पार्टी में कभी उन्हें विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। ना ही पार्टी की ओर से किसी भी सार्वजनिक मंच पर हमारी नीतियों का कोई विरोध हुआ।

Asian Games: Tired legs catch up with Stimac’s boys as India thrashed 5-1 by China in football opener

चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुलाया
चुनाव आयोग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार और शरद पवार गुटों को 6 अक्टूबर को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुलाया है। दोनो गुटों ने पार्टी के नाम और सिंबल पर दावा किया है। दोनों गुटों ने इस दावे के पक्ष में कागजात भी आयोग को सौंपे हैं।

NCP के 8 विधायकों के साथ अजित NDA में शामिल हुए थे, डिप्टी सीएम की शपथ ली
अजित 2 जुलाई को NCP के आठ विधायकों के साथ भाजपा-शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए थे। इसी दिन शिंदे सरकार में अजित ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली।

राजभवन में डिप्टी CM पद की शपथ लेने के बाद अजित पवार।

राजभवन में डिप्टी CM पद की शपथ लेने के बाद अजित पवार।

ये खबर भी पढ़ें…

शरद बोले-अजित हमारे नेता, NCP में टूट नहीं, फिर बदले

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार ने 25 अगस्त को बारामती में कहा था कि अजित पवार उनकी पार्टी के नेता हैं। NCP में कोई टूट नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘कोई पार्टी तब टूटती है, जब पार्टी का एक बड़ा ग्रुप राष्ट्रीय स्तर पर अलग होता है। NCP में ऐसा कुछ नहीं हुआ।’ कुछ घंटों बाद शरद अपनी बात से पलट गए और कहा- उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

देश भर में गणेश चतुर्थी की धूम, PHOTOS: गुवाहाटी में चंद्रयान-3 के थीम पर पंडाल सजा, हैदराबाद में 63 फीट ऊंची इको-फ्रेंडली प्रतिमा तैयार

शरद ने लगातार दूसरे दिन दोहराया- NCP नहीं टूटी:कुछ लोगों ने अलग राह पकड़ी है

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार ने शनिवार 26 अगस्त को लगातार दूसरे दिन अपनी बात दोहराते हुए कहा कि NCP में टूट नहीं हुई है। कोल्हापुर में प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा, ‘NCP में कोई टूट नहीं हुई है, ये सही है। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं और जयंत पाटिल महाराष्ट्र के अध्यक्ष हैं। कुछ लोगों ने अलग राह पकड़ी है।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *