हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 50 IAS अफसरों का ट्रांसफर; 9 जिलों के DC बदले, एक IRS और एक HCS अफसर की जिम्मेदारी भी बदली

हरियाणा सरकार ने पुलिस महकमे के बाद बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी। 50 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर के साथ ही 9 जिलों के DC बदल दिए गए। वरिष्ठ IAS अधिकारी साकेत कुमार को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) में मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) लगाया गया। उन्हें करनाल डिविजनल कमिश्नर की जिम्मेदार भी दी गई है।

सेना भर्ती के लिए CEE 17 से 26 तक: हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में बनाए केंद्र, एडमिट कार्ड डाउनलोउ करने के लिए भेजा लिंक

इसके अलावा अशोक कुमार गर्ग को हिसार नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त किया गया। IAS अफसर मंदीप कौर को फतेहाबाद का डीसी बनाया गया। फतेहाबाद के मौजूदा DC जगदीश शर्मा को कैथल का DC लगाया गया जबकि अंबाला की DC डॉ. प्रियंका सोनी को पंचकूला का नया DC लगाया गया।

IAS अफसर अजय कुमार रोहतक के नए DC होंगे। इसी तरह वीरेंद्र कुमार दहिया को पानीपत, प्रदीप कुमार को नूंह, मोनिका गुप्ता को महेंद्रगढ़, मोहम्मद इमरान रजा को रेवाड़ी और प्रशांत पंवार को अंबाला में DC बनाया गया।

IFS अफसर एस. नारायणन, IRS अफसर विवेक अग्रवाल और HCS अफसर रोहित यादव का भी तबादला किया गया।

यहां देखें ऑर्डर…

50 घंटे की मशक्कत के बाद हांसी के पास मिला बच्चे नेहार का शव नदी की पटरी-पटरी चलकर परिजनों ने किया नेहार को तलाश

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *