हरियाणा में फिर से बारिश के आसार: 3 दिन में 2 पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर; कल से छाएंगे बादल

हरियाणा में 29 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसके चलते मौसम विभाग ने राज्य में 3 मई तक मौसम को प्रवर्तनशील बताया है। कल से प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में आंशिक बादलवाई और कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। बदला मौसम किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। गेहूं की कटाई व कढ़ाई जोरो पर है। मंडियां में गेहूं से अटी हुई हैं।

रोहतक के सिविल लाइन थाने में हंगामा: पुलिस ने की हुक्का बारों पर छापेमारी, BJP नेता को थाने में बैठाया

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बुधवार को बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 3 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 27 व 28 अप्रैल को बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।

उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल से एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से और अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवा से 29 अप्रैल देर रात्रि से 3 मई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाए चलेगी। गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। राज्य में इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

 

खबरें और भी हैं…

.

बादल ने ही बनवाई वाजपेयी की सरकार: बाबरी विध्वंस के बाद BJP के साथ डटे रहे; पर्दे के पीछे रहकर दूसरे दलों को NDA में लाए
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *