सोनीपत में महिला के गले से तोड़ी सोने की चेन: बाइक सवारों के पीछे दौड़ी तो गिर पड़ी; सवा लाख रुपए कीमत थी

हरियाणा के सोनीपत में बाइक सवार स्नेचरों का आतंक लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। हाथ में पर्स हो या मोबाइल या फिर गले में सोने, झपटमार सरेआम इनको छीनने की वारदातें कर रहे हैं। बीती रात तिरंगा चौक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गली से गुजर रही महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। यह करीब 1 लाख 20 हजार रुपए की थी। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। महिला झपटमारों के पीछे भागी भी, लेकिन गिर गई।

करनाल में थाली बजाकर किसानों ने किया प्रदर्शन: जिला सचिवालय में ज्ञापन लेने नीचे नहीं आए DC तो किसानों धरना देकर लंगर किया शुरू

महिला के गले से चेन तोड़ता युवक।

सोनीपत में महलाना रोड पर अशोक विहार गली नंबर 5 निवासी अंग्रेजो देवी ने बताया कि वह घरेलू औरत है। बुधवार शाम को करीब सवा 7 बजे गली मे पैदल- पैदल घूम रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो नौजवान लड़के वहां पहुंचे। उनमें से पीछे बैठा लड़का उसके पास आया और उसके गले से 2 तोले सोने की चैन तोड़ ली। साथ में ओउ्म का सोने का लोकेट भी था।

झपटमार के पीछे भागती महिला।

झपटमार के पीछे भागती महिला।

यह खौफनाक वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। लड़के ने बुरी तरह से बुजुर्ग महिला पर झपट्‌टा मारा था। महिला उसके पीछे भागी भी, लेकिन वह जमीन पर गिर गई। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन उस समय आसपास कोई नहीं था। झपटमार बड़े आराम से मौके से फरार हो गए। महिला ने कहा कि पकड़े जाने पर वह युवक को पहचान सकती है। अंधेरे की वजह से बाइक नंबर दिखाई नहीं दिया।

IPL 2023: बटलर के बाएं हाथ की छोटी उंगली में लगे टांके, DC के खिलाफ अगले मैच में नहीं हो सकते शामिल

पीछा करने के दौरान महिला गिर जाती है।

पीछा करने के दौरान महिला गिर जाती है।

सिटी थाना के ASI नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अंग्रेजो देवी की शिकायत पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 379A,34 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है। झपटमारों की पहचान ओर इनके बाइक नंबर का पता लगाया जा रहा है।

 

खबरें और भी हैं…

.सोनीपत में जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार: पुगथला में एक व्यक्ति के सिर में किया था प्रहार; कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *