सुंदरकाण्ड पाठ करने के है चमत्कारिक फायदे: दर्शना गौत्तम

श्री हरि संकीर्तन भवन में महिलाओं ने किया सुंदरकांड पाठ

एस• के• मित्तल     
सफीदों,         विश्व हिन्दू परिषद की महिला ईकाई, दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति सफीदों नगर के संयुक्त तत्वाधान में नगर की गुरुद्वारा कालोनी स्थित श्री हरि संकीर्तन भवन में मातृशक्ति संयोजिका दर्शना गौत्तम की अगुवाई में महिलाओं ने सुमधुर संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया। सफीदों नगर मातृशक्ति सह संयोजिका बबली बंसल ने सत्संग भवन में पहुंचने पर सभी महिला श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा सभी की सुख-समृद्धि की कामना की। अर्चक पुरोहित पंडित राममेहर के साथ सभी महिलाओं ने पवनपुत्र हनुमान का सुंदर भजन व सुंदरकांड गाकर यशोगान किया।
महिलाओं को संबोधित करते हुए मातृशक्ति सफीदों नगर सयोजिका दर्शना गौतम ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण पर आधारित तुलसीकृत महाकाव्य रामचरित मानस का पंचम सोपान सुंदरकाण्ड है। सुंदरकाण्ड पाठ करने के चमत्कारिक फायदे हैं। हनुमान जी के सुंदरकाण्ड का पाठ सप्ताह में एक बार जरूर करना चाहिए। सुंदरकांड का पाठ करने में एक नहीं बल्कि अनेकों समस्याओं का समाधान निहित है। हनुमान जी के जल्द प्रसन्न करने के लिए सुंदर काण्ड का पाठ एक रामबाण उपाय है। नियमित पाठ करने से कर्ज व रोगों से छुटकारा मिलता है तथा व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।
सुंदरकाण्ड का पाठ करने से व्यक्ति भूत, पिसाच, यमराज, शनि, राहु, केतू, ग्रह व नक्षत्र इत्यादि के भय से दूर हो जाता है। दुर्गावाहिनी नगर संयोजिका मैना देवी ने सभी मौजूद महिलाओं का आयोजन में भाग लेने पर आभार जताया तथा सभी से आह्वान किया कि कि महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में संगठन के साथ जुड़े। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला सहमंत्री प्रमोद गौतम, सफीदों नगर उपाध्यक्ष सत्यदेव चौबे, बजरंग दल नगर संयोजक सतीश बलाना, पंडित राममेहर, नगर सहसंयाजिका बबली बंसल, मैना देवी, दर्शर्ना गौत्तम, बिमला जिन्दल, रेखा गोयल, उषा गर्ग, रानी गौत्तम, बिमला शर्मा, कमलेश, ममता, शकुंतला, रोशनी, ममता तायल, पूनम, सरोज गोयल व रेखा मुख्य रूप से मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *