वूमेन इरा फाऊंडेशन ने बसीनी में खोला ब्यूटीशियन एवं योगा सैंटर

एस• के• मित्तल 
फीदों,        महिला उत्थान के प्रति समर्पित संस्था वूमेन इरा फाऊंडेशन के तत्वावधान में उपमंडल के गांव बसीनी में ब्यूटीशियन एवं योगा सैंटर का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि समाजसेविका गीतांजलि कंसल ने शिरकत की। इस मौके पर ग्रामीण महिलाओं ने गीतांजलि कंसल का जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर हवन करके सैंटर का शुभारंभ किया।
सैंटर के शुभारंभ के उपरांत यहां पर गांव की करीब दो दर्जन लड़कियों ने दाखिला लिया। अपने संबोधन में गीताजंलि कंसल ने कहा कि महिलाओं का विकास देश का विकास है। महिलाओं की साक्षरता, उनकी जागरूकता और उनकी उन्नति ना केवल गृहस्थी बल्कि संपूर्ण समाज में लाभदायक है। महिलाआं को पर्दे या दरवाजों के भीतर महिलाओं को कैद रखना समस्या का हल नहीं है। जरूरत है उन बंद दरवाजों को खोलने की, रौशनी को अंदर आने देने की, उस प्रकाश में अपना प्रितिबिम्ब देखने की, उसे निहारने की व निखारने की।
इस कड़ी में एक और अहम दरवाजा आर्थिक व सामाजिक आत्मनिर्भरता का भी है। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के लिए संस्था कार्य कर रही है तथा किसी हद तक कामयाब भी हुई है। संस्था के प्रयासों से बहुत सी महिलाएं व लड़कियां आत्मनिर्भर बनी है तथा पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। महिलाओं के कौशल में निखार व उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में गांव बसीनी में यह सैंटर खोला गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेनर पिंकी द्वारा गांव की महिलाओं व लड़कियों को नि:शुल्क ब्यूटीशियन का कार्य सिखाया जाएगा। इस मौके पर मोनिका शर्मा, पिंकी, अनु शर्मा, रजनी शर्मा व बबिता मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *