लड़कियों को दिया गया अचार व मुरब्बे बनाने का प्रशिक्षण

एस• के • मित्तल 
सफीदों,        वूमने इरा फाऊंडेशन के संयोजन व हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के तत्वावधान में उपमंडल के गांव बसीनी में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 25 लड़कियों ने भाग लिया। शिविर की अगुवाई विभाग के डा. बिनित यादव और अमित लोहान ने की। वहीं अध्यक्षता संस्था की अध्यक्षता गीतांजली कंसल ने की। ट्रेनर पिंकी व बबिता ने लड़कियों को लम्बे समय तक खराब ना होने वाला आचार, मुरब्बा, चटनी व आम पन्ना बनाने का प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन प्रशिक्षण प्राप्त कर रही लड़कियों को विभाग की ओर से प्रंशसा पत्र पदान किए गए। अपने संबोधन में डा. बिनित यादव और अमित लोहान ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना बेहद आवश्यक है। इस प्रकार के घरेलू धंधों के माध्यम से महिलाएं व लड़कियां अच्छा-खासा पैसा कमा सकती हैं। संस्था की अध्यक्ष गीतांजली कंसल ने इस आयोजन के लिए हॉर्टिकल्चर विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद किया। शिविर के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा महिला जिलाध्यक्ष कविता शर्मा, सरपंच अमित कुमार, हेमलता क्वात्रा व मोनिका शर्मा विशेष रूप से मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *