रोहतक में मां-बाप को पीटा: गली में बेटे और बहू ने पहले गाली-गलौज की, फिर ईंटें मारी, मुंह से पैर काटा

 

रोहतक में मात-पिता को पीटने का मामला सामने आया है। बेटे व बहू ने मां-बाप के साथ गाली-गलौज करने के बाद ईंटों से हमला कर दिया। यही नहीं उनके पैर को मुंह से काट दिया। झगड़े का पता लगते ही आसपास के लोग इकट्‌ठे हो गए। जिन्होंने बीच-बचाव किया। बेटे व बहू ने जान से मारने की धमकी भी दी है।

हरियाणा के फर्जी चीफ सेक्रेटरी के शाही ठाठ,PHOTOS: लग्जरी गाड़ियों का काफिला, पूर्व सैनिकों को कमांडों जैसी वर्दी, 70 लाख के फर्नीचर वाला दफ्तर

महम के वार्ड नंबर 1 निवासी संतरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति राजेन्द्र कि शादी के 3 साल बाद मौत हो गई थी। जिसके कारण उसने अपने देवर रविन्द्र के साथ दूसरी शादी कर ली थी। उनके दो लड़के और दो ही लड़कियां हैं। चारों बच्चे शादीशुदा है।

28 सितंबर की रात को करीब 10 बजे उसके लड़के नवीन व बहू मीनू ने घर के आगे गली में उसके साथ झगड़ा किया।

ईंट से हमला किया
संतरा ने बताया कि बेटे और बहू ने गाली गलौज करके मारपीट की। साथ ही उसके दाएं पैर पर ईंट मारी। जिस कारण उसके पैर पर गंभीर चोटें आई है। झगड़े का पता लगते ही उसका पति रविन्द्र मौके पर आया तो उक्त दोनों ने उसके (रविंद्र) के साथ भी गली गलौज करनी शुरू कर दी। पति पर भी ईंटों से हमला कर दिया।

मुंह से पैर को काटा
उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे नवीन ने रविंद्र के पैर को मुंह से काट खाया। शोर होने पर आस-पास के लोग इकट्‌ठे हो गए। लोगों ने उन्हें बचाया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

 

खबरें और भी हैं…

.

एलौपैथिक व नशीली दवाईयों को पिसकर हौम्योपैथिक दवाईयों मे मिलाकर करता था तैयार पाऊडर सीआईए सफीदों ने दबोचा
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *