आज नहीं बदला तो रद्दी हो जाएगा 2000 का नोट: RBI ने 2000 का नोट बदलने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया था

 

आज यानी 30 सितंबर 2,000 रुपए का नोट बैंक में जमा करने या इसे अन्य नोटों से बदलने को आखिरी मौका है। ANI के अनुसार 1 अक्टूबर से 2000 रुपए के नोट की कीमत (वैल्यू) जीरो हो जागगी। RBI ने इसी साल 19 मई को सर्कुलर जारी इन नोटों को 30 सितंबर तक बैंकों में जमा करने या बदलने के लिए कहा था।

हरियाणा के फर्जी चीफ सेक्रेटरी के शाही ठाठ,PHOTOS: लग्जरी गाड़ियों का काफिला, पूर्व सैनिकों को कमांडों जैसी वर्दी, 70 लाख के फर्नीचर वाला दफ्तर

RBI ने 2000 के नोट बैंकों में बदलने या अकाउंट में जमा करने को कहा है, लेकिन यह भी कहा है कि यह इसके बाद भी लीगल रहेगा। ऐसा सिर्फ लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए है, ताकि वे यह नोट बैंकों को वापस करें। अब तक 3,056 अरब रुपए के नोट बैंकों में लौट आए हैं।

नोट बदलने के लिए डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं
बैंक में जाकर आसानी से इन नोटों को बदला जा सकता है। नोट बदलने में कोई परेशानी न हो इसलिए बैंकों को भी इसके बारे में जानकारी दी गई है। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार बैंक में नोट बदलने के लिए किसी तरह के कोई डॉक्यूमेंट नहीं देने होंगे।

एक बार में ₹20,000 की सीमा तक ₹2000 के नोट बदलवा यानी दूसरे डिनॉमिनेशन में एक्सचेंज करवा सकते हैं। वहीं अगर आपका अकाउंट है तो आप कितने भी 2000 के नोट अकाउंट में जमा कर सकते हैं।

बिना अकाउंट के भी बदल सकेंगे नोट
नॉन-अकाउंट होल्डर भी किसी भी बैंक शाखा में एक बार में ₹20,000/- की सीमा तक ₹2000 के नोट बदलवा यानी दूसरे डिनॉमिनेशन में एक्सचेंज करवा सकते हैं। वहीं अगर आपका अकाउंट है तो आप कितने भी 2000 के नोट डिपॉजिट कर सकते हैं।

Rachin Ravindra shines as opener, Kane Williamson all class on comeback as NZ outbat Pakistan in WC warm-up

2016 में आया था 2000 का नोट
2 हजार का नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे। इसकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया गया था। RBI साल 2018-19 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर चुका है। वहीं 2021-22 में 38 करोड़ 2000 के नोट नष्ट किए जा चुके हैं।

 

खबरें और भी हैं…

.

लोकसभा में गाली देने वाले बिधूड़ी टोंक के चुनाव प्रभारी: सिब्बल बोले- ये नफरत फैलाने का इनाम; महुआ का सवाल- यही है प्यार का प्रसार
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *