रोहतक में कर्मचारियों का प्रदर्शन: कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य मांगों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे

 

रोहतक शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर निगम कर्मचारी

हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर भर में रैली निकालते हुए कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को जल्द से जल्द करे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विरोध की राहत अपनाई है।

Instagram अब आपको छवियों को सहेजने और मित्रों के साथ साझा करने की अनुमति देता है

कर्मचारियों ने चेतावनी भी दी कि अगर सरकार समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो वे विरोध प्रदर्शन तेज करेंगे। पहले भी नगर निगम के कर्मचारी आंदोलन कर चुके हैं। जिसके कारण शहर की सफाई व सीवर व्यवस्था प्रभावित हुई थी। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

27 से शुरू की थी क्रमिक भूख हड़ताल
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम रोहतक इकाई के कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरू की हुई है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 27 मार्च से यह भूख हड़ताल शुरू की थी। लगातार पांच दिनों से जारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का रोष बढ़ता जा रहा है। 4 अप्रैल तक क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

व्हाट्सएप जल्द ही जारी कर सकता है नया प्राइवेट न्यूजलेटर टूल: आप सभी को पता होना चाहिए

मांग मनवाकर रहेंगे
कर्मचारी नेता संजय बिड़लान ने कहा कि वे अब अपनी मांगों को मनवाकर रहेंगे। इसके लिए चाहे उन्हे कोई भी कदम क्यों ना उठाना पड़े। सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा।

कौशल रोजगार निगम को भंग करने की मांग
क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांग है कि 2063 फायर ऑपरेटर की भर्ती पर रोक लगाई जाए, सफाई कर्मचारी पे रोल को एक मुस्त में पक्का किया जाए तथा कौशल रोजगार को भंग करके कार्यालय में लगे सभी पदों के कर्मचारियों को पे रोल पर लगाया जाए। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मांगों को पूरा किया जाए।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *