राज्यभर की टीमें दिखा रहीं हैं दमखम

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : नगरनगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को वॉलीबॉल महाकुंभ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें राज्यभर से करीब दो दर्जन टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में लोग मैचों का आनंद लेने के लिए मैदान में पहुंचे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल और मेहनत का बेहतरीनबेहतरीन प्रदर्शन किया। हर टीम जीत के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी और किसी भी मुकाबले को आसान नहीं होने दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार महाबीर मित्तल व अग्रवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष प्रवीन मित्तल समेत कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकातमुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और खेल भावना को सराहा। कार्यक्रम में पंचायत सचिव प्रेम जागलान, नगर पार्षद योगी दीपक चौहान, डॉक्टर विनोद भयंकर, राजेश सैनी, राजीव भाटिया, अमित, अंकित राणा, सुशील शर्मा, नरेंद्र अत्री, विजय, धर्मवीर सैनी, वीरेन, विपिन शर्मा और आशु विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में कोच प्रमोद शर्मा, कोच रॉबिन और डीपी अजय कुमार की अहम भूमिकाभूमिका रही। आयोजन समिति के प्रतिनिधि एवं नगर पार्षद दीपक चौहान ने बताया कि इस वॉलीबॉल महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य खेल को बढ़ावा देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कुछ चुनिंदा खेलों को ही अधिक महत्व दिया जा रहा है, जबकि कई पारंपरिक और टीम खेलों की ओर ध्यान कम हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, ताकि वॉलीबॉल जैसे खेल को नई पहचान मिल सके और अधिक से अधिक युवा इसमें भाग लें। अपने संबोधन में अतिथि महाबीर मित्तल व प्रवीन मित्तल ने कहा कि खेलखेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
फोटो कैप्शन 12एसएफडीएम3.: खिलाडियों का परिचय प्राप्त करते हुए अतिथिगण
फोटो कैप्शन 12एसएफडीएम4.: प्रतियोगिता में मैच खेलते हुए खिलाड़ी












