पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी पर एफआईआर दर्ज

6

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : शहर थाना के अंतर्गत आने वाले रविदास मोहल्ला निवासी एक युवक पर बुधवार देर सायं एक व्यक्ति ने चाकू से हमला बोल दिया। मामले में पुलिस ने घायल युवक के बयान पर इसी मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कर ली हैं। जानकारी देते हुए शहर थाना से जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर तीन रविदास मोहल्ला निवासी आजाद (22) पर चाकू से हमला किया गया है। उन्होंने बताया कि आजाद ने पुलिस को बुधवार को शिकायत दी और बताया कि वह अपने घर से खाना खा कर घूमने के लिए जा रहा था तभी उसपर उसी के मोहल्ला निवासी सुरेंद्र ने पुरानी रंजिश में चाकू से हमला बोल दिया। आजाद के बयान पर पुलिस ने सुरेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 16 फरवरी को पांच युवकों द्वारा सफीदों के वार्ड नंबर 3 निवासी नवीन के साथ मारपीट करके उसके मुंह पर पेशाब किया गया था और उसकी वीडियो बनाकर वायरल की गई थी। उन युवक आजाद भी पीड़ित परिवार के अनुसार शामिल था। अब चाकू से वारदात को अंजाम देने वाला पीड़ितों नवीन का पिता बताया गया है।