पाजू कलां गांव में पौधारोपण व सम्मान समारोह आयोजित 

4
पौधारोपण करते हुए अतिथिगण
पौधारोपण करते हुए अतिथिगण

सफीदों, (एस• के• मित्तल) : गुरु नानक सेवा संघ के तत्वावधान में हरियाणा कला परिषद (हिसार जोन) के अतिरिक्त निदेशक बिंदर दनौदा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला, पाजू कलां में पौधारोपण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पौधारोपण अभियान के साथ-साथ मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर समाज में शिक्षा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आध्यात्मिक संत डॉ. स्वामी शंकरानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी डॉ. नवीन नैन भालसी, शिक्षाविद् नरेश सिंह बराड़, ऊषा बराड़, आचार्य पुरुषोत्तम शर्मा, नरेश जांगड़ा, संदीप बैरागी, एडवोकेट रमेश भारद्वाज, विद्यालय के हेडमास्टर रामनारायण, नम्बरदार जसमेर मलिक तथा एसएमसी प्रधान जयपाल मान सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। अतिथियों ने अपने हाथों से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक हो गया है। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा भी लगाए और उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में बड़ी मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने गुरु नानक सेवा संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जो सराहनीय है। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।