यमुनानगर में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी: मेयर ने पार्षदों के साथ चलाया सफाई अभियान; बोले- आंदोलन राजनीति से प्रेरित

हरियाणा के यमुनानगर में गुरुवार को भी नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। शहर में जगह जगह कूड़े के ढ़ेर लगने से लोगों की परेशानी दिनों दिन बढती जा रही है। इस बीच गुरुवार को मेयर मदन चौहान ने विभिन्न पार्षदों के साथ छोटा मॉडल टाउन के भाटिया नगर और गली मोहल्लों में जाकर सफाई करने के लिए खुद बेलचा उठाया और कूड़ा उठाकर ट्राली में डाला।

बढ़ रही समस्या: हड़ताली कर्मी कूड़ा कलेक्शन सेंटरों से कूड़ा उठान भी नहीं होने दे रहे, हड़ताल बढ़ने से और बिगड़ेंगे हालात

नगर पालिका सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान विक्की परचा ने बताया कि नगर पालिका संघ हरियाणा व हरियाणा सरकार के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी हैं। सरकार अपना अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं। जिस कारण कर्मचारियों में भारी रोष हैं। जिन मांगों पर सहमति बनी थी । उनका आज तक पत्र परिपत्र जारी नही हुआ।

शहर में मेयर मदन चौहान ने सफाई अभियान चलाया।

शहर में मेयर मदन चौहान ने सफाई अभियान चलाया।

दूसरी तरफ मेयर मदन चौहान ने कहा कि पिछले कई दिनों से नगर निगम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह लोग न तो अपनी मांगों को लेकर सरकार से बातचीत करने के लिए तैयार हैं और ना ही यहां पर लोकल विधायक मेयर और नगर निगम के कमिश्नर से अपनी मांगों को लेकर बातचीत करते हैं। यह लोग अपनी हठधर्मिता के कारण अन्य कर्मचारियों का भी शोषण कर रहे हैं। इस धरना प्रदर्शन में कई लोग अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों से हैं।

 

खबरें और भी हैं…

.
पोलिंग पार्टियों की राजकीय महाविद्यालय सफीदों में हुई प्रथम रिहर्सल चुनाव ड्यूटी अपने आप में एक महत्वपूर्ण कार्य: रिटर्निंग अधिकारी

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *