महेंद्रगढ़ में 4 घरों से कैश-सोने के जेवर चोरी: पास में सो रहे लोगों को नहीं लगी भनक; आसपास बने हुए हैं मकान

 

चोर सिक्के छोड़ गए, जेवर और नोट चुरा ले गए।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव सोहडी में चोरों ने 4 घरों को निशाना बनाया। चोर हजारों रुपए कैश और सोने-चांदी के जेवर चुरा कर ले गए। सतनाली थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों के निशाने पर आए सभी मकान आसपास में बने हुए हैं।

उपयोगकर्ताओं द्वारा ट्रम्प, पोप के यथार्थवादी डीपफेक उत्पन्न करने के बाद एआई लैब मिडजर्नी ने सेवा रोक दी

गांव सोहडी निवासी महावीर ने पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया गत रात्रि उनके मकान में चोरी हो गई। वह और उसकी पत्नी एक कमरे में सोए हुए थे, जबकि नजदीक ही प्लाट में उसका लड़का मनोज व उसकी पत्नी सोई हुई थी।

चोरों द्वारा खंगाला गया संदूक।

वह सुबह 4 बजे उठा तो देखा कि कमरे के ताले टूटे हुए हैं और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। सामान को चेक करने पर पता चला कि उसके घर से 17 हजार कैश,10 जोड़ी चांदी की पाजेब, 4 अंगूठी सोने की, 1 डोरा सोने का, 1 जोडी सोना की बाली कान के, 1 घड़ी सोने की, 8 लोंग सोने की, 14 सिक्का चांदी का, 3 जोड़ी कड़िया बच्चों के चांदी के और 6 अंगूठी चांदी की चोरी हो गई।

बंबीगा गैंग के 2 मेंबर्स हथियारों समेत काबू: चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने दबोचा; व्यापारियों को डरा वसूली करता है गैंग

उसने बताया कि इसके अलावा रात को ही पास के 3 मकानों में और चोरी हो गई। जिसमें कांता के घर से 10 हजार का कैश, 1 राखी सोने की, 1 जोड़ी कान की झालर सोने की व 1अंगूठी सोने की चोरी हुई। प्रवीण के घर से चोर 2 अंगूठी सोने की, 2 जोडी पाजेब चांदी की, 2 जोडी चुटकी चांदी की ले गए। इसके अलावा कृपाल सिंह के घर में भी चोर घुसे, लेकिन वहां से कुछ भी नहीं ले गई।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *