महेंद्रगढ़ में शहीदी दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा: शहीद भगत सिंह-सुखदेव-राजगुरु की झांकी निकाली; SDM ने भी भाग लेकर दी श्रद्धांजलि

तिरंगा यात्रा में शहीदों की झांकी निकालते हुए।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जन कल्याण संगठन एवं सनातन धर्म संगठन की ओर से गुरुवार को शहीदी दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा मॉडल संस्कृति स्कूल से आजाद चौक, बालाजी चौक होते हुए राव तुलाराम चौक पहुंची। यहां पर इसका समापन किया गया। यात्रा को एसडीएम हर्षित कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की झांकी पर मालार्पण द्वारा किया गया।

सोनीपत में पति की हत्यारी पत्नी-प्रेमी को उम्रकैद: ब्यूटी पार्लर चलाती थी; साथ दुकान चलाने वाले से हुआ था इश्क

संयोजक नीरज मित्तल ने बताया कि तिरंगा यात्रा में (राजगुरु, सुखदेव और भगतसिंह) तीनों अमर शहीदों की झांकी के साथ लोगों का हुजूम तिरंगा झंडा साथ लेकर पैदल चल रहा था। एसडीएम हर्षित कुमार ने भी तिरंगा झंडा थामकर पैदल चलकर यात्रा का साथ दिया।

एसडीएम हर्षित कुमार को सम्मानित करते हुए।

एसडीएम हर्षित कुमार को सम्मानित करते हुए।

इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ यात्रा आगे बढ़ती रही। गौतम रामबिलास शर्मा एवं नपा प्रधान रमेश सैनी ने भी यात्रा में शामिल होकर अमर शहीदों को याद किया। नीरज मित्तल ने बताया कि बलिदान दिवस तिरंगा यात्रा को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए मनोज योगी, सतीश पाटोदिया, सुमित गोयल, राजेश जांगड़ा, अमित भार्गव, पवन भारद्वाज, सुरेन्द्र बंटी ने कड़ी मेहनत की।

ट्राई इस महीने पेस्की मार्केटिंग कॉल्स और संदेशों पर चर्चा करने के लिए टेल्कोस से मिलने के लिए तैयार है

इस अवसर पर नगरपालिका की उप प्रधान मंजू कौशिक, पार्षद ममता सोनी,नवीन राव, राजेश शर्मा झाड़ली, प्रवक्ता अमरसिंह सोनी, नाहर सिंह बेरी विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

खबरें और भी हैं…

.

जमीन की हिस्सेदारी के नाम पर फ्रॉड: रेवाड़ी में कानोड़ गेट पर दिखाई भूमि; 25 लाख ठगे, गुरुग्राम में FIR दर्ज
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *