महेंद्रगढ़ पहुंचे नवीन जयहिंद: रोहतक के पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का दिया न्योता

नवीन जयहिंद बुधवार देर शाम महेंद्रगढ़ की ब्राह्मण सभा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी महेंद्रगढ़ वासियों को 23 अप्रैल को रोहतक के पहरावर गांव में होने जा रहे भगवान परशुराम जन्मोत्सव का पीले चावलों के साथ न्योता दिया। जयहिंद ने बताया कि 104 वर्षीय दादा दुलीचंद कार्यक्रम के मुख्यअतिथि रहेंगे, क्योंकि दादा दुलीचंद की वजह से ही 2 लाख विकलांगों, बुजुर्गों व विधवा महिलाओं की पेंशन बनी थी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: एआई चिप दक्षता टेस्ट में शीर्ष स्थान के लिए क्वालकॉम, एनवीडिया लड़ाई

पत्रकार वार्ता कर जयहिंद ने कहा कि हमने सभी 36 बिरादरी को न्योता दिया है। सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव का निमंत्रण दे रहे हैं। सभी से अपील है कि भगवान परशुराम के मंदिर व मूर्ति निर्माण के यज्ञ में अपनी आहुति जरूर डालें। साथ ही कार्यक्रम में शामिल भगवान के सभी भक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा कराई जाएगी।

सभी लोग फरसा लेकर जन्मोत्सव में पहुंचें
उन्होंने बताया कि आयोजन पहरावर की उसी जमीन पर होगा, जिसको फरसाधारियों ने सर्वसमाज के साथ मिलकर फरसे के दम पर सरकार के कब्जे से छुड़वाया था। जन्मोत्सव में शामिल होने वाले सभी लोग फरसा लेकर पहुंचें, क्योंकि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर इस बार चढ़ावा और प्रसाद भी खास होगा।

फरसा और देसी घी का बांटा जाएगा प्रसाद
इस बार भगवान को फरसे प्रसाद स्वरूप चढ़ाए जाएंगे। साथ ही फरसे और देसी घी का प्रसाद ही बांटा जाएगा। जयहिंद ने सभी से अपील की है कि आयोजन में शामिल होने वाले सभी लोग एक ईंट एक नोट लेकर पहुंचे। जो मंदिर, मूर्ति बनवाने में इस्तेमाल किए जाएंगे। नवीन जयहिंद ने बताया कि हम पीले चावल देकर आम आदमी से लेकर पंच, सरपंच, पार्षद, विधायक, सांसद, मंत्री, पूर्व CM, मुख्यमंत्री को न्योता दे रहे हैं।

नारनौल में टैक्स असिस्टेंट रिश्वत लेते धरा: CBI चंडीगढ़ की टीम ने रेड कर पकड़ा, पैन कार्ड डिलीट करने के मांगे 4 हजार

ऐसा ही व्यवहार रहा तो मुख्यमंत्री की खाट खड़ी कर देगी जनता : नवीन
मुख्यमंत्री खट्टर अपनी खाट पर चर्चा में सीईटी व एचटेट संबंधी समस्या बताने वाले युवकों को चुप बैठने को कहते हैं। अगर मुख्यमंत्री का व्यवहार ऐसा ही रहा तो प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री की खाट खड़ी कर देगी। जिस तरह से मुख्यमंत्री एक जज के बारे में ऐसी बात कहते हैं कि जज के तो दिमाग में फर्क है, यह सीधे-सीधे तानाशाही है। जिन किसानों का नुकसान हुआ है, उनको 50 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देना चाहिए।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *