मन की बात के 100वीं कड़ी को सुनेंगी महिला कार्यकर्ता

एस• के• मित्तल 
सफीदों,      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 100वीं कड़ी को भाजपा महिला कार्यकर्ता हर मंडल व बूथ पर सुनेंगी। यह जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शर्मा ने बताया कि जब देश के नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते हैं तो उन्हें ऐसा प्रतीत होता है कि सभी बातें उनके मन की भी हैं।
यही कारण है कि यह कार्यक्रम आम नागरिकों के बीच खासा पसंद किया जाता है। यह कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार के दिन प्रसारित होता है। यह कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 से शुरू हुआ और 30 अप्रैल 2023 को इसकी 100वीं कड़ी प्रसारित की जाएगी। इसी कड़ी में 30 अप्रैल को जिला जींद के हर मंडल व बूथ पर महिला कार्यकत्र्ता इस कार्यक्रम को सुनेंगी।
कविता शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से चलाए गए प्रेरणा के शब्द एक जन आंदोलन के रूप में उभरे हैं। चाहे वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा हो, चाहे स्वच्छता अभियान हो, चाहे आत्मनिर्भर भारत हो या चाहे स्टार्टअप इंडिया का विषय हो। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा तादाद में इस कार्यक्रम को सुने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *