भ्रष्टाचार के मामले में करनाल RTO गिरफ्तार: 4 एजेंटों को रखा हुआ था अवैध वसूली के लिए, कुल 66 लाख 93 हजार रुपए बरामद

CM सिटी करनाल में रिश्वत खोरों की संख्या में आज एक और नया नाम जुड़ गया है। नगर निगम के SC दीपक किंगर, DTP विक्रम, तहसीलदार राजबक्स, हुड्डा स्टेट अफसर रविंद्र घणघस, तहसीलदार निखिल सिंगला के बाद अब करनाल के HCS अधिकारी RTO सुभाष चन्द्र को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने RTO से रिश्वत के 30 लाख रुपए बरामद किए है। RTO द्वारा अवैध वसूली के लिए अपने चार एजेंट छोड रखे थे। आरोपी ओवरलोड वाहन चालको से अवैध वसूली किया करते थे। इस मामले में चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया। जबकि RTO सुभाष चंद्र को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी: लाजपत नगर में सीवर लाइन ब्लाॅक, दूषित पानी गलियाें में जमा हाेने पर जताया राेष

आरोपी RTO देर रात विजिलेंस कार्यालय में लाते हुए।

बीती 8 अक्टूबर को 3 एजेंटों को यमुनानगर से किया था गिरफ्तार

बतादे के बीती 8 अक्टूबर को करनाल विजिलेंस ने यमुनानगर से फर्जी RTO के अधिकारी बनकर आरोपी अंकित गर्ग, नीरज गुलाटी व मानिक उर्फ लवली को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों के कब्जे से 3 लाख रुपए बरामद किए थे। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपियों ने एक अन्य आरोपी संदीप उर्फ सोनू जो RTO का दलाल था उसे 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया।

दलाल ने बताए सारे राज

जानकारी के अनुसार पहले पकड़े गए तीन आरोपियों को कब्जे से अवैध वसूली के 3 लाख रुपए बरामद किए थे। रिमांड के दौरान तीनों आरोपियों ने जिसके कहे पर वह काम करते थे उसका नाम बताया। जिसके बाद विजिलेंस टीम ने चौथे आरोपी जो RTO व एजेंटों के बीच दलाली का काम करता था। उसे गिरफ्तार किया। चौथे आरोपी संदीप उर्फ सोनू के तार RTO सुभाष चंद्र से जुड़े हुए पाए गए। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे भी रिमांड पर लिया गया। जहां आरोपी ने RTO के पूरे राज को उगला और चारों आरोपियों से 33 लाख 93 हजार रुपए वाहन चालकों से अवैध तरीके से वसूले गए रुपए बरामद किए गए।

दिव्यांगों की सुरक्षा करता है नया अधिनियम : बीरबल सिंह अलेवा में दिव्यांग जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित

रिमांड दौरान यह हुआ खुलासा

​​​​​​​विजिलेंस इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया के जब पहले तीन आरोपियों को रिमांड पर लिया गया तो तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह ट्रक चालकों रिश्वत के नौ से 15 हजार रुपये लेते थे। हरियाणा राज्य के नंबर के ट्रक से नौ हजार और बाहरी राज्य के ट्रक से 15 हजार लेते थे। इसकी एवज में वह दलाल संदीप के माध्यम से RTO को आधी रकम देते थे।

आरोपी RTO को हिरासत में लेती विजिलेंस टीम।

आरोपी RTO को हिरासत में लेती विजिलेंस टीम।

शनिवार देर शाम को किया RTO को गिरफ्तार, बरामद किए 30 लाख रुपए

​​​​​​​विजिलेंस इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि सबूतों के बिनाह पर शनिवार देर शाम को RTO करनाल सुभाष चंद्र जिसके पास यमुनानगर का भी चार्ज उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई, तो आरोपी के कब्जे से 30 लाख रुपए बरामद किए गए। अब तक सभी आरोपियों से 66 लाख 93 हजार रुपए बरामद किए गए है।

आज करेंगे अदालत में पेश

​​​​​​​विजिलेंस इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि आज आरोपी RTO सुभाष चंद्र को अदालत में पेश किया जाएगा। RTO से और गहनता से पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी और भी कई भ्रष्टाचार के मामले उजागर कर सकता है। इस खेल में और कौन कौन अधिकारी व कर्मचारी शामिल है। इसको लेकर भी आरोपी से रिमांड मिलने के बाद गहनता से पूछताछ की जाएगी।

 

खबरें और भी हैं…

.सौतेले पिता को हुई 3 साल की सजा: 2 साल की बच्ची को दी थी यातनाएं, 5 हजार रुपए का लगाया जुर्माना

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *