भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न

 

 

एस• के• मित्तल     

सफीदों, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक आज यहां संपन्न हुई। बैठक प्रदेश सचिव राजवंती पांचाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कविता शर्मा ने की। अपने संबोधन में राजवंती पांचाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संगठन व सरकार में महिलाओं को बहुत सम्मान दिया गया है।

वुमेन एरा फाऊंडेशन की पहली रोटी गाय अभियान को मिली गति जेडी स्कूल में भी की गई मुहिम की शुरूआत

हरियाणा ही एकमात्र ऐसा प्रदेश है जहां पर महिलाओं को पंचायतों में 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस मौके पर कविता शर्मा, गीतांजलि कंसल, मंजू गौतम, सरोज सैनी, सुशीला भारद्वाज , सोमवती शर्मा, राजकुमारी सेन, नीलम रानी, नीलम चहल, ममता सिंघाना, सुषमा शर्मा, योगिता भारद्वाज, रामदुलारी, कृष्णा, गीता व कैलाशो देवी मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *