ब्लाक सीवरेज खोलने में पब्लिक हेल्थ विभाग फेल: गंदगी से भरे सीवर हर दिन ओवरफ्लो, शिकायत के बाद भी अधिकारी और फील्ड स्टाफ समस्या कर रहे नजर अंदाज

 

सीवरेज ओवरफ्लो होने पर गली में फैला गंदा पानी।

गंदगी से भरे सीवर हर दिन ओवरफ्लो होकर शहरवासियों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। इससे जहां बाजारों में दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं मोहल्ले-कॉलोनियों में बदबूदार वातावरण में लोग रहने को विवश हैं। शिकायत के बाद भी पब्लिक हेल्थ का फील्ड स्टाॅफ और जिम्मेदार अधिकारी मात्र आश्वासन देते हैं। कसाइयों वाले चौक से भिवानी स्टैंड जाने वाली सड़क पर 3 जगह सीवर का गंदा पानी जमा है। सबसे ज्यादा दिक्कत प्रताप बाजार चौक पर है।

ब्लाक सीवरेज खोलने में पब्लिक हेल्थ विभाग फेल: गंदगी से भरे सीवर हर दिन ओवरफ्लो, शिकायत के बाद भी अधिकारी और फील्ड स्टाफ समस्या कर रहे नजर अंदाज

आसपास के वातावरण में दुर्गंध फैल रही है। दुकान के सामने गंदा पानी जमा होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। इधर सुखपुरा चौक स्थित हनुमान कालोनी की 2 गलियों में सीवर भरे हैं। इनके ओवरफ्लो होते रहने से लोग परेशान हैं। कालोनीवासी जगदीश ने बताया कि शिकायत करने पर खानापूर्ति करके चले जाते हैं। इसके चलते अगले ही दिन फिर से सीवर का गंदा पानी आसपास जमा हो जाता है।

उत्तम विहार कॉलोनी में 24 घंटे जमा रहता है गंदा पानी

निगम के वार्ड-8 में उत्तम विहार कॉलोनी के लोग भी सीवर की समस्या से जूझ रहे हैं। गलियों के अंदर सीवर 24 घंटे ओवरफ्लो रहते हैं। पानी निकासी का कोई भी इंतजाम नहीं है। कॉलोनी निवासी राजेन्द्र, संदीप, वीएस नांदल, चन्द्रपाल, सुशील कुमार, आजाद सिंह, सुनील ने बताया कि उनकी गली आसपास की गलियों से नीचे है। इसलिए अन्य गलियों का भी गंदा पानी जमा हो जाता है।

बीते दिनों हुई बरसात के दौरान गली में गंदा पानी कई दिन तक जमा रहा। इस बारे पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी गई है। लेकिन अभी तक समस्या जस की तस है। जबकि यह गली राजेंद्र नगर, सूर्य नगर, बैंक कॉलोनी, शास्त्री नगर व राजीव गांधी स्टेडियम की तरफ जाने का मुख्य रास्ता है। यहां के निवासियों को गंदे पानी के बीच से ही निकलना पड़ता है।

कर्मवीर सैनी ने दिया 11 अप्रैल को कुरूक्षेत्र में महात्मा ज्योतिबा फूले जन्म शताब्दी समारोह का निमंत्रण

कॉलोनी में रहने वाले जमा गंदे पानी की बदबू से परेशान हैं। बच्चों में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

हिसार रोड वासी सीवर का गंदा पानी जमा होने से परेशान
दूसरी ओर हिसार रोड निवासी शिव कुमार सोलंकी, राजेश, रोहित, आजाद, ईश्वर ने बताया कि कुताना बस्ती, सैनिक कालोनी, सूर्या नगर कालोनी में भी सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या बनी रहती है। मामूली बरसात में भी कालोनी वासियाें को आना जाना मुश्किल हो जाता है। सीवर जाम रहने से गंदे व बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाती है। नई अनाजमंडी के पास भी सड़क पर सीवर ओवरफ्लो होकर बैक मारते रहते हैं। आजादगढ़, सैनिक कालोनी, एकता कालोनी, विजय नगर, सुनारिया रोड, सूर्या नगर, शास्त्री नगर में भी सीवर की समस्या बनी हुई है।

टोल फ्री नंबर पर शिकायत करें, समस्या का समाधान होगा
जहां से भी सीवर समस्या की कंप्लेंट आ रही है, उनको विभाग की टीम मौके पर जाकर तुरंत ठीक करवा रही है। सुखपुरा चौक, उत्तम नगर, सैनिक कालोनी आदि एरियर में लंबे समय से सीवर की समस्या बनी हुई है। इसका समाधान प्राथमिकता पर कराने में अधिकारी लगे हैं। यदि किसी कॉलोनी के अंदर सीवर की समस्या है तो टोल फ्री नंबर 18001805678 पर शिकायत दर्ज कराएं। समस्या का समाधान किया जाएगा। वैसे इस बार मानसून आने से पहले ही शहर की सभी मेन सीवर लाइनों की सही ढंग से सफाई कराई जाएगी।- अश्वनी सांगवान, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ विभाग।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *