बचन सिंह आर्य ने दिया एक अक्तुबर की बैठक का निमंत्रण

 

 

एस• के• मित्तल   

सफीदों, सूबे के पूर्व मंत्री एवं सफीदों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे बचन सिंह आर्य ने नगर के पायनियर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को एक अक्तुबर को सफीदों की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित होने वाली बैठक का निमंत्रण दिया।

शिमला के बालूगंज पहुंची प्रियंका गांधी: शिव मंदिर लैंडस्लाइड में परिवार के सात लोगों को खोने वाली नीतिका से की मुलाकात; बंधाया ढांढस

इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन नरेश सिंह बराड़ ने बचन सिंह आर्य का जोरदार अभिनंदन किया। अपने संबोधन में बचन सिंह आर्य ने कहा कि पिछले 33 वर्षों से महीने की पहली तारीख को सफीदों के आर्य सदन में कार्यकर्त्ताओं की बैठक लगातार होती आ रही है लेकिन इस बार यह बैठक पुरानी अनाज मंडी सफीदों में रखी गई है। उन्होंने कहा कि यह बैठक कार्यकर्त्ताओं के बल पर ऐतिहासिक होने वाली है। उन्होंने कहा कि 33 वर्ष पहले उन्होंने राजनीति शुरू की थी और दो बार सफीदों हलके का चौकीदार करने का मौका मिला।

India vs Australia Live Score, 3rd ODI: Steven Smith departs after making a well-made 74

वे पिछले 33 वर्षों से राजनीतिक व सामाजिक तौर पर लोगों के सुख-दुख में शरीक होते आए है और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके मन में तीव्र इच्छा है कि सफीदों क्षेत्र विकास और रोजगार के अवसर पैदा हों। इसके लिए उन्होंने हरियाणा सरकार से पानीपत जिले की सीमा से सटे गांव करसिंधू में इंडस्ट्रियल ऐरिया व फ्री जोन घोषित करने की मांग की है। व्यापार के मामले में विश्व स्तर पर प्रतिष्ठा प्राप्त पानीपत जिले से सटे गांव करसिंधू में उद्योग धंधे स्थापित होंगे तो निश्चित तौर पर यहां विकास तो होगा ही साथ ही साथ रोजगार के असीम अवसर पर पैदा होंगे।

कालेज में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

उन्होंने कहा कि उनके मन में इस क्षेत्र के लिए बहुत कुछ करने की है लेकिन उसके लिए पावर की आवश्यकता है और यह पावर जनता ने देनी है। अगर जनता उन्हे पावर प्रदान करेगी तो इस पिछड़े क्षेत्र में तरक्की की ब्यार बहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *