शिमला के बालूगंज पहुंची प्रियंका गांधी: शिव मंदिर लैंडस्लाइड में परिवार के सात लोगों को खोने वाली नीतिका से की मुलाकात; बंधाया ढांढस

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Shimla: Priyanka Gandhi Reached Baliuganj |Met To Pawan Sharma’s Daughter | Shiva Bavri Temple Landslide | Himachal Shimla News

शिमला25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार सुबह गुपचुप ढंग शिमला के शिव बावड़ी मंदिर हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलने बालूगंज दोबारा पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मृतक पवन शर्मा की बेटी नीतिका शर्मा और दामाद से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। अब प्रियंका गांधी वापस छराबड़ा लौट गई हैं।

दरअसल, प्रियंका गांधी 13 सितंबर को भी शिमला के शिव बावड़ी मंदिर पहुंची थीं। उस दौरान उन्होंने कहा कि वह दोबारा मिलने आएगी​​​​​​। इसलिए आज सुबह प्रियंका गांधी दिवंगत पवन शर्मा की बेटी से मिलने बालूगंज पहुंचीं। प्रियंका के बालूगंज पहुंचने की पुलिस को भी भनक नहीं थी।

बीते 13 सितंबर को शिमला के शिव मंदिर में घटनास्थल पर तबाही के निशान देखते हुए प्रियंका गांधी

बीते 13 सितंबर को शिमला के शिव मंदिर में घटनास्थल पर तबाही के निशान देखते हुए प्रियंका गांधी

पवन शर्मा का सात लोगों का पूरा परिवार शिव मंदिर में मृत

पवन शर्मा का सात लोगों का पूरा परिवार 14 अगस्त को शिव मंदिर लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। इस हादसे में पवन शर्मा, उनकी पत्नी, बेटा-बहू, तीन नन्हें पोते-पोतियों की मौत हो गई थी। अब इकलोती बेटी नीतिका बची हैं। वह लुधियाना में बिहाई हुई है। नीतिका शिमला आईं हुई हैं। इस दौरान प्रियंका ने उनके मुलाकात की।

पिछले कल ही शिमला पहुंची प्रियंका

प्रियंका गांधी पिछले कल ही सोनिया गांधी के साथ शिमला पहुंचीं। वह शिमला के छराबड़ा में प्रियंका गांधी के घर पर ठहरे हुए हैं और अगले तीन-चार दिन भी यही रुकने का कार्यक्रम है। वैसे प्रियंका गांधी का आज सोलन के कंडाघाट में नागलोक मंदिर जाने का कार्यक्रम था।

इसे देखते हुए शिमला से लेकर सोलन तक पुलिस भी अलर्ट थी। प्रियंका के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चॉक-चौबंद किया गया था। मगर, प्रियंका गांधी अचानक बालूगंज पहुंचीं, जिसकी किसी को भी भनक नहीं लग पाई। सोलन पुलिस भी दोपहर 12 बजे तक प्रियंका के पहुंचने का इंतजार करती रह गई। तब तक वह वापस छराबड़ा पहुंच गई।

शिमला के छराबड़ा में बना प्रियंका गांधी का घर

शिमला के छराबड़ा में बना प्रियंका गांधी का घर

छराबड़ा में प्रियंका ने बना रखा है पहाड़ी शैली में खूबसूरत घर

पुलिस ने छराबड़ा व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। छराबड़ा में कल्याणी हैलिपेड के समीप प्रियंका गांधी ने देवदार के घने जंगल के बीच खूबसूरत मकान बना रखा है। प्रियंका गांधी साल में चार-पांच बार यहां पर जरूर आती हैं। यह शिमला से लगभग 15 किलोमीटर दूर है।

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *