फॉरेस्ट रेंजर्स पद भर्ती पर सरकार की दो टूक: कहा- नियमों के आधार पर हो रही भर्ती; महिला के लिए लंबाई व छाती के शारीरिक मानक

हरियाणा सीएम मनोहर लाल।

हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से राज्य में रेंजर्स और फॉरेस्टर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चला रही है। यह भर्तियां हरियाणा वन सेवा (कार्यकारी) ग्रुप C नियम (1998) के अनुसार की जा रही हैं। इन नियमों के तहत पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए लंबाई व छाती के लिए शारीरिक मानक निर्धारित किए गए हैं। पहले भी ऐसी तमाम भर्तियां इन्हीं शारीरिक मानकों के आधार पर होती रही हैं।

फॉरेस्ट रेंजर्स पद भर्ती पर सरकार की दो टूक: कहा- नियमों के आधार पर हो रही भर्ती; महिला के लिए लंबाई व छाती के शारीरिक मानक

इन नियमों के आधार पर ही समय-समय पर इन शारीरिक मानकों के आधार पर 22 महिला वन रक्षकों और 4 महिला वनपालों की भर्ती की जा रही है।

नियमों का सख्ती से होगा पालन

हरियाणा सरकार की ओर से कहा गया है कि भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने भी अपने मॉडल दिशा-निर्देशों में भर्ती के लिए पुरुषों और महिलाओं दोनों के मामले में लंबाई व छाती के माप के लिए शारीरिक मानक बनाए गए हैं। राज्य सरकार भी इन नियमों के अनुसार ही भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी और नियमों का सख्ती से पालन कराएगी।

माप के लिए महिलाओं की तैनाती

पड़ोसी राज्य पंजाब भी फॉरेस्ट फील्ड स्टाफ की भर्ती के मामले में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के मामले में लंबाई व छाती के लिए शारीरिक मानकों के नियम का पालन कर रहा है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान महिला उम्मीदवारों का शारीरिक माप लेने के लिए केवल महिला डॉक्टरों और कर्मचारियों को ही तैनात किया जाता है। इस वर्ष की चयन प्रक्रिया के दौरान भी इस नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

गुरुग्राम में बदमाशों ने घर पर की हवाई फायरिंग: एक्टिवा पर आए 3 आरोपी; CCTV में कैद, पुरानी रंजिश में की वारदात

सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…

1. HSSC ने जारी किया फिजिकल टेस्ट शेड्यूल

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने एक दिन पहले ही शुक्रवार को फॉरेस्ट रेंजर, फायर स्टेशन ऑफिसर, सब फायर ऑफिसर, ड्राइवर सह पंप ऑपरेटर और फायरमैन, फायर ऑपरेटर सह चालक, डिप्टी रेंजर, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेल (पुरूष), असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेल (महिलाएं), कंपनी कमांडर और प्लाटून कमांडर, फारेस्टर, वार्डन (महिलाएं) व वार्डन पुरूष के पदों के लिए शारीरिक माप परीक्षण का शेड्यूल घोषित किया है।

2. महिलाओं के लिए छाती की चौड़ाई की शर्त

HSSC की भर्ती में फॉरेस्ट रेंजर, डिप्टी रेंजर और फॉरेस्टर के पद के लिए पुरुषों के लिए छाती की चौड़ाई की शर्त रखी गई है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए छाती को लेकर नियम तय किए गए है। इसमें कहा गया है कि महिलाओं की सामान्य स्थिति में छाती 74 सेंटीमीटर और छाती फुलाकर 79 सेंटीमीटर चौड़ी होनी चाहिए।

3. 12 जुलाई को रखा गया टेस्ट

HSSC की तरफ से की जा रही 12 कैटेगरी की भर्ती में अभ्यर्थियों का 12 जुलाई से फिजिकल टेस्ट (PMT) शुरू होगा। 14 जुलाई तक के 2 दिन के टेस्ट के बाद 23 जुलाई को फिर पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शारीरिक माप परीक्षण किया जाएगा।

विपक्षी नेता हमलावर

वन विभाग में निकाली फॉरेस्ट रेंजर व अन्य पदों की भर्ती में महिलाओं के फिजिकल टेस्ट ।(PMT) में छाती नापने की भी शर्त को लेकर अब बवाल मच हुआ है। कांग्रेस ने जहां सरकार को घेर लिया, वहीं सोशल मीडिया भी सरकार को खरी-खरी सुनाई जा रही है।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इसके विरोध में लिखा-‘‘हरियाणा में फॉरेस्ट रेंजर व डिप्टी रेंजर पोस्ट के लिए हरियाणा की बेटियों की ‘छातियां मापने’ के निर्लज्ज, अपमानजनक, संवेदनहीन व संस्कारहीन फैसला है। अब इस तुगलकी आदेश को वापस लें व बेटियों से माफी मांगें”। वहीं आप नेता अनुराग ढांडा ने भी भर्ती के इस नियम को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *