फतेहाबाद में फूंका कांग्रेस नेता का पुतला: भाजपाई बोले- राष्ट्रपति पर टिप्पणी लोकतंत्र का अपमान; अधीर रंजन को पार्टी से निकालें

 

 

हरियाणा के फतेहाबाद में गुरुवार को भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला जलाया और प्रदर्शन किया। कांग्रेस तेता द्वारा नई राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी से भाजपा में रोष है। मांग की गई कि उनको कांग्रेस से बाहर निकाला जाए।

फतेहाबाद में फूंका कांग्रेस नेता का पुतला: भाजपाई बोले- राष्ट्रपति पर टिप्पणी लोकतंत्र का अपमान; अधीर रंजन को पार्टी से निकालें

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से लेकर भूना रोड तक प्रदर्शन किया। उसके बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका और उन्हें कांग्रेस से बाहर किए जाने की मांग की। बलदेव ग्रोहा ने कहा कि राष्ट्रपति एक पार्टी की न होकर पूरे देश की होती हैं और उनका आदर सम्मान करना चाहिए।

नई राष्ट्रपति का जहां सम्मान होना चाहिए, वहां उन पर अभद्र टिप्पणी कर उनका अपमान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने किया है। यह लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नैतिकता है तो उन्हें पार्टी से बाहर निकालें या अधीर रंजन राजनीतिक तौर पर देश से माफी मांगें।

 

खबरें और भी हैं…

.
सोनीपत में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी: माता-पिता के साथ झोपड़ी में सोई थी, सुबह रोने की आवाज पर जागे परिजन

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *