सोनीपत में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी: माता-पिता के साथ झोपड़ी में सोई थी, सुबह रोने की आवाज पर जागे परिजन

 

हरियाणा के सोनीपत में 5 साल की बच्ची की दरिंदगी का शिकार हुई है। बच्ची के साथ बुधवार सवेरे किसी ने दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन उठे तो आसपास कोई नजर नहीं आया। थाना बहालगढ़ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने के प्रयास में लगी है।

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रशासन ने जारी किया तिरंगा फंड अकाउंट

अर्धनग्न हालत में मिली बच्ची

बताया गया है कि जीटी रोड क्षेत्र में एक टावर के निर्माण में लगा मध्यप्रदेश का एक परिवार पास में ही झोपडी डाल कर रह रहा है। परिवार में पति पत्नी के अलावा 5 साल की एक बच्ची भी है। बुधवार सुबह 5 बजे के करीब जब पति-पत्नी सो रहे था तो एकाएक बच्ची के रोने की आवाज आई। वे जागे तो बच्ची अर्धनग्न हालत में थी। उसके संवेदनशील अंग से खून निकल रहा था। बच्ची ने बताया कि किसी ने उसके साथ गंदा काम किया है। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में छानबीन की, लेकिन कोई भी नहीं दिखाई दिया।

नंबरदारों ने मोबाईल की कीमत में हेराफेरी की जताई आशंका

केस दर्ज, सबूत हाथ आए

दंपती बच्ची को लेकर सोनीपत के नागरिक अस्पताल पहुंचा। वहां बच्ची के मेडिकल कराने के साथ इलाज किया गया। साथ ही थाना बहालगढ़ पुलिस को वारदात की सूचना दी गई। थाना प्रभारी ऋषिकांत ने बताया कि पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की सूचना मिली थी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दुष्कर्मी की तलाश की जा रही है। कुछ सबूत पुलिस के हाथ आए हैं।

 

खबरें और भी हैं…

.
भारत में 5G की व्याख्या: 700 MHz को ‘प्रीमियम’ क्यों माना जाता है और यह आपके लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *