पुरुलिया में भीड़ ने 3 साधुओं को पीटा, गाड़ी पलटी: भाजपा बोली- TMC कार्यकर्ताओं ने हमला किया, ममता बनर्जी ने चुप्पी साधी, शर्म आनी चाहिए

 

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में साधुओं को पीटने का वीडियो सामने आया है। भाजपा ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए हैं।

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में तीन साधुओं को पीटे जाने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार 11 जनवरी की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीनों साधु मकर संक्रांति के लिए गंगासागर जा रहे थे। भीड़ ने साधुओं को पीटा और गाड़ी पलट दी।

सीईसी-ईसी की नियुक्ति वाले नए कानून पर रोक नहीं: SC ने केंद्र को नोटिस जारी किया; कहा- एक्ट के प्रावधानों की वैधता की जांच हो

घटना पर बंगाल भाजपा ने X पर लिखा, ममता बनर्जी को इस चुप्पी पर शर्म आनी चाहिए! क्या आप हिंदू साधुओं को समझ पाने में सक्षम नहीं हैं? हम इस अत्याचार आपकी जवाबदेही की मांग करते हैं।

महाराष्ट्र के पालघर में 2020 में चोरी के शक में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतकों में 2 साधु और एक ड्राइवर थे। ग्रामीणों ने देर रात इन्हें घूमते हुए पकड़ा था।

घटनाक्रम की फोटोज

साधु हाथ जोड़कर लोगों से कहते रहे कि उन्होंने कुछ नहीं किया।

साधु हाथ जोड़कर लोगों से कहते रहे कि उन्होंने कुछ नहीं किया।

लोगों ने साधुओं की गाड़ी के कांच तोड़ दिए और पलट दिया।

लोगों ने साधुओं की गाड़ी के कांच तोड़ दिए और पलट दिया।

क्या था पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साधुओं ने गंगासागर जाने के लिए एक गाड़ी किराए से ली थी। साधु गंगासागर जाने का रास्ता पूछ रहे थे। स्थानीय लोगों ने इन्हें संदिग्ध समझा और मारपीट शुरू कर दी। भीड़ ने इन्हें किडनैपर बताया।

बताया जा रहा है कि साधुओं ने तीन लड़कियों से रास्ता पूछा था। साधुओं की वेषभूषा से लड़कियां डर गई और भाग गईं। इसी से लोग भड़क गए। लोगों ने साधुओं की गाड़ी के कांच तोड़ दिया और पलटा दिया। बाद में पुलिस पहुंची और हालात काबू में किए।

उचाना विधानसभा क्षेत्र को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी 34 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं की सौगात

भाजपा नेताओं ने घटना को पालघर पार्ट-2 बताया

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने घटना को पालघर पार्ट-2 करार दिया। उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने साधुओं को बुरी तरह पीटा। पालघर की घटना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में सामने आई थी। पालघर पार्ट-2 ममता बनर्जी के कार्यकाल में हुआ है। क्या ये हिंदुओं के खिलाफ क्राइम नहीं है? अगर बंगाल में साधु-संतों को पीटा जा रहा है तो यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति कैसी है? बंगाल के हालात चौंकाने वाले हैं।

वहीं, भाजपा सोशल मीडिया सेल के अमित मालवीय ने कहा- पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में पालघर जैसी लिंचिंग हुई है। साधु मकर संक्रांति पर्व के लिए गंगासागर जा रहे थे। अपराधियों ने उनके कपड़े फाड़े और पीटा। पीटने वाले सत्ताधारी टीएमसी से जुड़े हैं। ममता बनर्जी की सरकार में शाहजहां शेख जैसे आतंकी को सुरक्षा और साधुओं को पीटा जा रहा है। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के साथ अत्याचार किए जा रहे हैं।

गांव खेड़ा खेमावती के जोहड़ में गिरा ट्रक दो जोहड़ों के बीच से गुजरता है सफीदों-असंध मार्ग

पालघर लिंचिंग में 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया था
महाराष्ट्र के पालघर में अप्रैल 2020 में चोरी के शक में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। दरअसल, ग्रामीणों ने इन्हें देर रात गांव में संदिग्ध रूप से कार में घूमते हुए पकड़ा था। इसके बाद पत्थर और डंडों से इन पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीनों की मौत हो चुकी थी। कार में एक ड्राइवर और दो साधु सवार थे। मामले में 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

महाराष्ट्र के सांगली में साधुओं से मारपीट:मथुरा से आए 4 साधुओं को बच्चा चोरी के शक में डंडों से पीटा था

 

खबरें और भी हैं…

.
MP-महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में बारिश की आशंका: पंजाब-यूपी-राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट; 20 राज्यों में कोहरा छाया रहेगा

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *