पानीपत में 16 वर्षीय छात्र को लगी गोली: लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहा था सिविल इंजीनियर पिता; संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ फायर, गंभीर

 

पानीपतएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक 16 वर्षीय छात्र को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। बताया जा रहा है कि छात्र का पिता अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहा था। इसी दौरान गोली चल गई।

पानीपत में युवक से हड़पे 4.49 लाख: साइबर ठगों ने बैंककर्मी बनकर की कॉल; बातचीत के दौरान हैक की स्क्रीन

हालांकि गनीमत रही कि गोली छात्र को महज छू कर ही निकल गई। जिससे छात्र घायल हो गया। आनन-फानन में छात्र को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। परिजन बच्चे को शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। जहां वह उपचाराधीन है।

आमने-सामने बैठे थे पिता-पुत्र
मिली जानकारी के अनुसार समालखा की दुर्गा कॉलोनी में शनिवार रात करीब 8:30 बजे की घटना है। कॉलोनी के ही एक मकान में राजबली अपने परिवार सहित रहता है। राजबली मच्छरौली स्थित कपूर इंडस्ट्री में बतौर सिविल इंजीनियर तैनात है। शनिवार को वह अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहा था।

पानीपत में 16 वर्षीय छात्र को लगी गोली: लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहा था सिविल इंजीनियर पिता; संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ फायर, गंभीर

जिस जगह वह बैठा था, उसके ठीक सामने उसका 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला उसका 16 वर्षीय बेटा आदित्य बैठा था। जोकि पढ़ाई कर रहा था। रिवाल्वर साफ करते वक्त अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई। गोली पहले छत से टकराई। इसके बाद गोली नीचे आई और वहां बैठे आदित्य की हाथ की बगल से छू कर चली गई। फिलहाल छात्र की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *