पानीपत में शादी वाले घर से 5 लाख कैश चोरी: मेड पर शक, 5 दिन बाद बेटी की शादी; शॉपिंग करने गया था परिवार

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में एक शादी वाले घर में चोरी हो गई। घी-चीनी व्यापारी की बेटी की 10 फरवरी को शादी होनी है। घर पर 5 लाख रुपए कैश रखा था। परिवार शॉपिंग करने दिल्ली गया था। घर पर काम वाली अकेली थी। परिवार ने 2 दिन बाद कैश को चेक किया तो वहां नकदी नहीं थी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जिसमें मेड पर शक जताया है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

करनाल में अडानी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन: LIC और SBI के बाहर दिया धरना, नेता बोले- देश का पैसा लूटा जा रहा

2 को हुई चोरी
समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में संजय गर्ग ने बताया कि वह काठ मंडी का रहने वाला है। 10 फरवरी को उसकी बेटी की शादी है। जिसकी तैयारियों में परिवार जुटा हुआ है। उसने शादी के लिए 5 लाख रुपए कैश घर की अलमारी में रखे हुए थे। 2 फरवरी को परिवार शॉपिंग करने दिल्ली गया था। घर पर पड़ोस में ही किराये पर रहने वाली काम वाली थी। इसी शाम सभी शॉपिंग कर वापिस लौट गए।

4 फरवरी को चेक किया, तो हुआ खुलासा
4 फरवरी को संजय ने अलमारी में रुपए चेक किए तो कैश वहां नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने बाकी जगहों पर भी तलाश की, मगर कैश नहीं मिला। उन्होंने काम वाली से पूछताछ की, मगर उसने चोरी की हामी नहीं भरी।

काम वाली से पूछताछ करने के लिए उन्होंने बीच में कई पंचायती भी बुलाए। मगर कोई खुलासा न हुआ। 5 फरवरी को मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। शिकायत में बताया कि चेकिंग के दौरान अलमारी बिखरी हुई मिली थी। इसके अलावा चाबी भी किसी दूसरी जगह पड़ी थी।

दीवाली के दिनों में लगाई थी काम पर
संजय ने बताया कि दीवाली के दिनों में उक्त काम वाली को उन्होंने अपने घर पर काम के लिए लगाया था। उनके तीन घरों में यही मेड काम करती है। वह पड़ोस में भी रहती है। इन्हीं सब बातों के चलते उस पर भरोसा हो गया।

 

खबरें और भी हैं…

.
हैरी केन का मील का पत्थर लक्ष्य टोटेनहम को मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ जीत देता है, आर्सेनल को भी मदद करता है

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *