करनाल में अडानी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन: LIC और SBI के बाहर दिया धरना, नेता बोले- देश का पैसा लूटा जा रहा

धरने को संबोधित करते कुलदीप शर्मा।

हरियाणा के करनाल में अडानी विवाद में सोमवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने LIC कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अडानी ग्रुप और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और PM पर भी जमकर निशाना साधा।

करनाल में अडानी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन: LIC और SBI के बाहर दिया धरना, नेता बोले- देश का पैसा लूटा जा रहा

गौरतलब है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में गिरावट आई है। परिणाम यह हुआ कि अभी जनवरी महीने में दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स रहे उद्योगपति गौतम अडानी टॉप-20 की लिस्ट से भी बाहर हो गए हैं। इस दौरान यह जानकारी सामने आई है कि बीमा कंपनी LIC ने अडानी ग्रुप में निवेश किया हुआ है।

LIC कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी।

वहीं SBI ने गौतम अडानी को 21 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज दिया है। अब कांग्रेस का आरोप है कि LIC और SBI ने गरीब और मध्यम वर्ग की गाढ़ी कमाई को वित्तीय जोखिम में डाल दिया है।

अडानी लूट रहा देश का पैसा
धरने पर बैठे कांग्रेस के पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा व पूर्व विधायक सुमिता सिंह ने कहा कि सरकार के साथ मिलकर अडानी देश का पैसा लूट रहा है, पिछले कई दिनों से लगातार राहुल गांधी की इस बात को कह रहे थे, जिसके विरोध में आज केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की तरफ से देश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है। अब कांग्रेस रोजाना इसके खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

 

खबरें और भी हैं…

.
फतेहाबाद में 3 दुकानों से कारों की बैटरी उड़ाई: साईं कार बाजार और साथ की वर्कशॉप में वारदात; गाड़ियों की वायर काटी

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *