पानीपत में यमुना नदी में गिरी आर्मी की गाड़ी: बाढ़ प्रभावित इलाकों की विजिट के दौरान हादसा; 6 जवानों को निकाला सुरक्षित

 

गाड़ी को जेसीबी की मदद से बाहर निकालते हुए।

हरियाणा में बाढ़ से प्रभावित पानीपत में बुधवार शाम बाद बड़ी घटना हो गई। यहां यमुना नदी के पानी में डूबे गांवों के विजिट पर निकली आर्मी की एक गाड़ी गहरे पानी में जा गिरी। यह हादसा नवादा तटबंध के पास हुआ। गाड़ी में सेना के 6 जवान सवार थे। हादसे के तुरंत बाद जिनका रेस्क्यू शुरू कर दिया गया। कड़ी मश्श्कत के बाद गाड़ी तक पहुंच कर पलटी हुई गाड़ी के शीशे तोड़े गए। जिसके बाद जवानों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया।

अमेज़न ने बड़े ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के लिए नए नियमों को लेकर EU के ख़िलाफ़ कानूनी चुनौती दायर की –

एक के बाद एक सभी 6 जवानों को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि सभी जवानों को सुरक्षित निकाला गया है। इसके बाद जवानों को वहां से किसी दूसरी जगह पर ले जाया गया। जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि हादसे में जवानों को चोटें जरूर आई है। मगर, प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक चोटें ज्यादा गंभीर नहीं है।

सेना के यह जवान बाढ़ प्रभावित इलाकों में मेडिकल सुविधाएं पहुंचाने के लिए दौरे पर थे। हादसे का पता चलते ही सेना के अन्य जवानों के अलावा ग्रामीण, गोताखोर और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं। साथ ही गाड़ी को यमुना नदी के पानी से निकालने के लिए बड़ी गाड़ियों का प्रयोग शुरू कर दिया गया। जिसके बाद जवानों को बाहर निकाला गया।

यमुना तट पर पहुंचे डिप्टी सीएम को हालातों से अवगत करवाते डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया।

यमुना तट पर पहुंचे डिप्टी सीएम को हालातों से अवगत करवाते डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया।

पानीपत पहुंचे डिप्टी सीएम का केजरीवाल पर बड़ा बयान
अरविंद केजरीवाल के बयान पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की आदत है दूसरे राज्य पर कॉमेंट करना। यह एक प्राकृतिक आपदा है, स्थिति पर काबू पाने की बजाय एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पानी छोड़ने पर भी केजरीवाल हरियाणा की गलती बता रहे हैं।

हर कार्य में हरियाणा की गलती है, तो अरविंद केजरीवाल हरियाणा में क्यों पैदा हुए? हरियाणा में पैदा होना भी तो केजरीवाल की गलती है। वहीं, उन्होंने कहा कि यह आपदा का समय है, एकजुट होकर इसका सामना करना होगा। आरोप-प्रत्यारोप में अरविंद केजरीवाल दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा को भी डुबो देंगे।

माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज़ उपयोगकर्ताओं के लिए एक प्रमुख सुरक्षा चेतावनी दी है: तुरंत अपडेट करें!

यमुना तट पर धारा 144 लागू
DC वीरेंद्र कुमार दहिया ने धारा 144 के तहत आमजन की सुविधा हेतु व कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आम लोगों के यमुना बांध पर जाने पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। जैसा की विदित है कि जिला पानीपत में पिछले कुछ दिनों से लगातार वर्षा होने और पीछे से तेज जल प्रवाह होने के कारण यमुना नदी का तटबंध पत्थर गढ़ के निकट व कुछ अन्य स्थानों पर भी टूट गया है।

जिससे निकट के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सिंचाई विभाग द्वारा तटबंधों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। ऐसे मौके पर गांव के कुछ लोग मरम्मत देखने हेतु भीड़ लगाकर इकट्ठा हो जाते हैं, जिससे वहां पर कार्य करने में असुविधा हो रही है और लोगों पर भी खतरे का अंदेशा बना रहता है। जिसके दृष्टिगत ये आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *